फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jalandhar Army Area Reiki Via Camera on Cycle, Video Uploaded on Youtube

साइकिल पर कैमरा लगाकर आर्मी एरिया में घूमा और वीडियो बनाकर यूट्यूब पर डाला, सेना में हड़कंप

Tue, 18 Sep 2018 12:44 PM IST
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 18 Sep 2018 12:44 PM IST
विज्ञापन
Jalandhar Army Area Reiki Via Camera on Cycle, Video Uploaded on Youtube
जालंधर आर्मी एरिया की रेकी
साइकिल पर कैमरा लगाया, आर्मी एरिया में घूमा और वीडियो बनाकर यूट्यूब पर अपलोड कर दिया। मामले को लेकर सेना के अफसरों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन


यह घटना पंजाब में जालंधर सैन्य क्षेत्र की है। उस व्यक्ति ने यह वीडियो यू-ट्यूब पर भी अपलोड कर दिया। भारतीय सेना की एक विशेष विंग ने यह वीडियो देख इसकी सूचना आला अफसरों को दी। वीडियो देखकर सैन्य अफसर भी सकते में आ गए। इसमें विभिन्न सैन्य यूनिटों, कोर कार्यालयों, मैस, सैन्य कैंटीनों समेत अन्य अति संवेदनशील इलाकों को कैद किया हुआ था।

सेना ने पहले तो तुरंत यू-ट्यूब से वीडियो हटवाया और फिर इसे डालने वाले व्यक्ति की पहचान कर उसे हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद सेना ने उसे स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया। उधर, सेना की ओर से व्यक्ति की सोशल मीडिया सक्रियता और उसके संपर्कों को गहनता से खंगाला जा रहा है। आरोपी पंजाब का ही बताया जा रहा है।
विज्ञापन


अंबाला में पकड़े गए थे दो पाकिस्तानी जासूस
उत्तर भारत की तमाम सैन्य छावनियां बेहद संवदेनशील हैं। सेना इस वीडियो के बाद और सतर्क हो गई है। दरअसल, सैन्य क्षेत्रों के ऐसे वीडियो और फोटोग्राफी पर दुश्मन देशों की पैनी नजर रहती है। उत्तर भारत के सबसे बड़े आर्मी बेस कैंप अंबाला कैंटोनमेंट एरिया में भी जासूसी के प्रयास हो चुके हैं। यहां आर्मी और एयरफोर्स की जासूसी के आरोप में कई संदिग्ध पकड़े गए। इनमें दो पाकिस्तानी जासूस भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो में सैन्य इलाकों की पहचान भी बताई

Jalandhar Army Area Reiki Via Camera on Cycle, Video Uploaded on Youtube
भारतीय सेना
सैन्य सूत्रों के अनुसार विगत दिनों जालंधर कैंट में एक व्यक्ति ने साइकिल पर कैमेरा लगाकर जालंधर कैंटोनमेंट एरिया का भ्रमण किया। वीडियो में उस व्यक्ति ने विभिन्न सैन्य यूनिटों, कोर कार्यालयों, मैस, सैन्य कैंटीनों समेत अन्य संवेदनशील व अति संवेदनशील इलाकों को कैद किया। संबंधित इलाका कौन सा है? वीडियो में ये बताने के लिए व्यक्ति ने वीडियो के साथ-साथ कैमेंटरी भी की। उसके बाद उसने यह वीडियो यू-ट्यूब पर अपलोड कर दिया।
 
अति संवेदनशील है उतर भारत की छावनियां
 उतर भारत की तमाम सैन्य छावनियां बेहद संवदेनशील है। इसलिए सेना इस वीडियो कांड के बाद और सतर्कहो गई है। दरअसल, सैन्य क्षेत्रों के ऐसे वीडियो और फोटोग्राफी पर दुश्मन देशों की पैनी नजर रहती है। उतर भारत की इन छावनियों की कई बार जासूसी की कोशिशें भी हो चुकी है और कई संदिग्धों को सेना काबू भी कर चुकी है। उतर भारत के सबसे बड़े आर्मी बेस कैंप अंबाला कैंटोनमेंट एरिया में भी जासूसी के प्रयास हो चुके हैं। यहां आर्मी और एयरफोर्स की जासूसी के आरोप में कई संदिग्ध पकड़े गए। जिसमें दो पाकिस्तानी जासूस भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed