{"_id":"643d569e7da3586ace0a1163","slug":"jail-department-and-punjab-police-alert-fear-of-gang-war-in-punjab-jails-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: पंजाब की जेलों में गैंगवार की आशंका, गैंगस्टरों को अलग-अलग बैरकों में रखा, पुलिस चौकस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: पंजाब की जेलों में गैंगवार की आशंका, गैंगस्टरों को अलग-अलग बैरकों में रखा, पुलिस चौकस
Mon, 17 Apr 2023 07:57 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 17 Apr 2023 07:57 PM IST
सार
लॉरेंस बिश्नोई के साथी प्रिंस तेवतिया की हत्या में फिलहाल पुलिस के हाथ खाली हैं लेकिन यह आशंका जताई जा रही है कि इस हत्या से जेलों में गैंगवार छिड़ सकती है। दरअसल, बीते दिनों लॉरेंस बिश्नोई ने एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू के दौरान पंजाब में गैंगस्टर गुटों के परस्पर तार और टकराव के राज खोले थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : फाइल
विस्तार
पंजाब की जेलों में गैंगवार की आशंका है। हालांकि जेल विभाग और पंजाब पुलिस चौकस है। दिल्ली की तिहाड़ जेल में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के एक साथी के कत्ल के बाद मिले खुफिया इनपुट के आधार पर पंजाब में उन सभी जेलों में निगरानी बढ़ा दी गई है, जिनमें गैंगस्टर और उनके साथी बंद हैं।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों के अनुसार जेलों में पहले से ही गैंगस्टरों को अलग-अलग रखा जाता है लेकिन उनके गुर्गों की गतिविधियों पर अब गंभीरता से नजर रखी जा रही है। खुफिया इनपुट पंजाब के अलावा हरियाणा और दिल्ली पुलिस को दिया गया है। इसमें कहा गया है कि गैंगस्टर गुटों के बीच विवाद जेलों में भी गैंगवार की शक्ल ले सकता है। इसे रोकने के लिए तीनों राज्यों की पुलिस के बीच तालमेल बनाने की बात भी कही गई है।
विज्ञापन
लॉरेंस बिश्नोई के साथी प्रिंस तेवतिया की हत्या में फिलहाल पुलिस के हाथ खाली हैं लेकिन यह आशंका जताई जा रही है कि इस हत्या से जेलों में गैंगवार छिड़ सकती है। दरअसल, बीते दिनों लॉरेंस बिश्नोई ने एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू के दौरान पंजाब में गैंगस्टर गुटों के परस्पर तार और टकराव के राज खोले थे।
विज्ञापन
गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद भी मूसेवाला के पक्ष और विपक्ष वाले गैंगस्टर एक-दूसरे पर हमले की चेतावनी दे चुके हैं। पंजाब पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सूबे की जेलों में पहले से गैंगस्टरों को अन्य कैदियों से अलग रखने की व्यवस्था है लेकिन अभी तक इन गैंगस्टरों के गुर्गों को लेकर कोई खास व्यवस्था नहीं की गई, जिसके लिए अब फैसला ले लिया गया है कि अलग-अलग गुटों से संबंधित गुर्गों को भी एक-दूसरे से अलग रखा जाए।