फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Jaam on Madhya Marg of Chandigarh After heavy rain

चंडीगढ़ में महाजाम: भारी बरसात के बाद अब ट्रैफिक जाम से जूझ रहे लोग, मध्य मार्ग पर  रेंग-रेंग कर चल रहे वाहन

Thu, 13 Jul 2023 10:58 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 13 Jul 2023 10:58 AM IST
सार

ट्राइसिटी में तीन दिन तक मूसलाधार बारिश और सुखना लेक के फ्लड गेट खोलने के चलते सुखना चो पर बने पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद से पंचकूला की तरफ से आने वाला सारा यातायात मध्य मार्ग पर आ गया है। सुबह और शाम पीक आवर में सबसे ज्यादा जाम लग रहा है। पिछले दो दिनों में कुछ एंबुलेंस भी जाम में फंसी, जिस पर यातायात पुलिस का कहना है कि जाम में फंसने वाली एंबुलेंसों को प्राथमिकता के आधार पर निकाला जा रहा है।

विज्ञापन
Jaam on Madhya Marg of Chandigarh After heavy rain
चंडीगढ़ में मध्य मार्ग पर लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंचकूला से चंडीगढ़ जाने वाले रास्तों व पुल के टूटने से मध्य मार्ग लगातार तीसरे दिन भी जाम रहा। गुरुवार सुबह से लेकर दोपहर तक और फिर शाम को जाम में फंसकर वाहन चालक बेहाल नजर आए। कुछ एंबुलेंस भी जाम में फंसी रहीं। लोगों को हाउसिंग बोर्ड चौक से ट्रांसपोर्ट लाइट प्वाइंट तक पहुंचने में करीब एक घंटे का समय लगा जबकि समान्य यातायात में पांच से 10 मिनट लगते हैं।

विज्ञापन

 
उधर, यूटी प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग ने दोपहर करीब एक बजे विकास नगर रेलवे अंडरपास को आवाजाही के लिए खोल दिया। इसके बाद इस मार्ग से आवाजाही शुरू हो गई। शास्त्री नगर के पुल को भी शुक्रवार को खोले जाने की उम्मीद है। ऐसे में शुक्रवार को पंचकूला से आने-जाने वाले लोग इन दोनों मार्गों से चंडीगढ़ पहुंच सकेंगे, जिससे मध्य मार्ग पर वाहनों का दबाव कम हो जाएगा। इससे लंबे जाम से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


जाम में फंसे वाहन चालकों ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब आठ से 11 बजे तक मध्य मार्ग पर हाउसिंग बोर्ड चौक से लेकर ट्रांसपोर्ट लाइट प्वाइंट तक भीषण जाम रहा। दोपहर में कुछ राहत मिली लेकिन शाम को पीक आवर में एक बार भी वाहन चालकों को जाम झेलना पड़ा। जीएमसीएच-32 के कर्मचारी व दरिया गांव निवासी राजेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी सेक्टर-8 पंचकूला में काम करतीं हैं। पहले उन्हें बाइक से पत्नी को पंचकूला छोड़ने में 10 मिनट लगते थे लेकिन अब करीब एक घंटे का समय लग रहा है। वहीं दूसरी ओर हिमाचल और पंचकूला से आने वाला कुछ यातायात जीरकपुर के रास्ते अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे से होकर चंडीगढ़ पहुंचा, जिसके चलते इस मार्ग पर भी दिन के समय थोड़ा जाम देखने को मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि पिछले दिनों चंडीगढ़ में तीन दिन तक हुई मूसलाधार बारिश की वजह से पंचकूला से आने जाने-वाले के लिए बने चार मुख्य रास्ते बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए थे। विकास नगर के रेलवे अंडरपास में पानी भर गया था तो शास्त्री नगर पुल, इंडस्ट्रियल एरिया फेज वन स्थित गोशाला पुल और किशनगढ़ के पुल को काफी नुकसान पहुंचा था। 

डीएसपी यातायात जसविंदर सिंह ने बताया कि विकास नगर रेलवे अंडरपास में भरे पानी को सुबह के समय ही निकाल लिया गया था लेकिन पुल के अंदर काफी मात्रा में मिट्टी जमा थी, जिसे साफ करने में कुछ घंटे लग गए। इसके बाद इस रास्ते को खोल दिया गया। पंचकूला से आने और जाने के लिए लोग अब इस रास्ते का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

यूटी प्रशासन के चीफ इंजीनियर सीबी ओझा ने कहा कि शास्त्री नगर के पुल के साफ-सफाई व उसे ठीक करने का काम पूरा हो चुका है। पुल पर अभी भी मनीमाजरा को जाने वाली नगर निगम की पानी की पाइप लाइन मौजूद है, जिसे हटाने के बाद सड़क को आवाजाही के लिए खोला जाएगा। सीबी ओझा ने कहा कि रात में इस कार्य के पूरा होने की उम्मीद है, इसलिए विभाग कोशिश करेगा कि शुक्रवार दोपहर से पहले इस सड़क को आवाजाही के लिए खोल दिया जाए।  

बाकी बचे दो रास्तों की वर्तमान स्थिति

किशनगढ़ का पुल 
किशनगढ़ के पुल को शुरू होने में करीब एक हफ्ते का समय लग सकता है, क्योंकि सड़क को काफी नुकसान पहुंचा है। हालांकि पुल का कंक्रीट स्ट्रक्चर ठीक है। फिलहाल सड़क की मरम्मत का काम जोरों से चल रहा है।

इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 गोशाला पुल 
गोशाला पुल को भी बारिश के पानी से काफी नुकसान पहुंचा है। नगर निगम के अनुसार, इस पुल को ठीक होने में कम से कम एक महीने का समय लग सकता है। तब तक इस रास्ते से आवाजाही बंद रहेगी। 

बस के नीचे आई एक्टिवा सवार महिला, हालत गंभीर    

मध्य मार्ग पर गुरुवार सुबह लगभग साढ़े दस बजे जाम में फंसी स्कूटी सवार महिला अचानक सीटीयू बस के टायर के नीचे आ गई। हादसे में महिला का पैर बुरी तरह कुचला गया। गंभीर रूप से घायल महिला को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। घायल महिला की पहचान कुसुम (30) निवासी बलटाना (जीरकपुर) के रूप में हुई है। अभी तक मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से बस चालक के खिलाफ कोई शिकायत नहीं दी गई है।

कुसुम हरियाणा सरकार की कर्मचारी बताई जा रही है। गुरुवार सुबह सेक्टर-17 स्थित दफ्तर जा रही थी। इसी दौरान कलाग्राम लाइट प्वाइंट से रेलवे स्टेशन लाइट प्वाइंट के बीच वह हादसे का शिकार हो गई। पुलिस के मुताबिक, भीषण जाम में सीटीयू बस और महिला दोनों धीरे-धीरे साथ-साथ चल रहे थे। इसी बीच संतुलन बिगड़ने पर महिला अचानक बस के नीचे आ गई। आईटी थाना पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed