चंडीगढ़। आईवीसीए क्रिकेट अकादमी ने ग्रीन वैली क्रिकेट अकादमी की टीम को 135 रन से हराकर सूरज भान मेमोरियल अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता ट्राफी जीत ली। टूर्नामेंट का फाइनल वीरवार को जेपी स्पोर्ट्स अकादमी के क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया। पहले खेलते हुए आईवीसीए क्रिकेट अकादमी की टीम 37.1 ओवर में 219 के स्कोर पर सिमट गई।
अभिनव शर्मा ने 64 रन, पुनित ने 51 रन और ब्रिकमजीत सिंह ने 26 रन बनाए। गेंदबाजी में करनदीप सिंह ने 16 रन देकर 2 विकेट और नियुष ने 24 रन देकर 2 विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ग्रीन वैली क्रिकेट अकादमी की पूरी टीम 84 के स्कोर पर सिमट गई। टीम से दशमेश सिंह सबसे अधिक 22 रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। गेंदबाजी में लवजीत सिंह ने 15 रन देकर 4 विकेट, पारस ने 15 रन देकर 3 विकेट और पुनित ने 17 रन देकर 3 विकेट चटकाए। आईवीसीए क्रिकेट अकादमी के पारस को टूर्नामेंट के बेस्ट आलराउंडर के साथ मैन ऑफ सीरिज का खिताब दिया गया।