फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ITPI Sports Meet 2026: Uttar Pradesh and Telangana win cricket matches

आईटीपीआई स्पोर्ट्स मीट 2026: क्रिकेट मुकाबलों में उत्तर प्रदेश और तेलंगाना की जीत

Sun, 01 Mar 2026 12:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
ITPI Sports Meet 2026: Uttar Pradesh and Telangana win cricket matches
चंडीगढ़। इंस्टीट्यूट ऑफ टाउन प्लानर्स इंडिया की ओर से आईटीपीआई स्पोर्ट्स मीट 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इसमें विभिन्न खेलों का आयोजन किया जा रहा है। क्रिकेट स्टेडियम सेक्टर-16 में क्रिकेट के साथ अन्य खेलों का भी आयोजन किया जा रहा है। क्रिकेट मुकाबलों में उतर प्रदेश की टीम ने राजस्थान की टीम को 9 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान की टीम ने कुल 44 रन बनाए। जवाब में उत्तर प्रदेश की टीम ने 1 विकेट के नुकसान पर 45 रन बनाकर मैच को जीत लिया। दिन के अन्य लीग मुकाबलों में तेलंगाना की टीम ने राजस्थान की टीम को 14 रनों से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए तेलंगाना की टीम ने 5 विकेट पर 140 रन बनाए। जवाब में राजस्थान की टीम 126 रन ही बना पाई।
विज्ञापन


टेबल टेनिस टूर्नामेंट
टेबल टेनिस टूर्नामेंट मे मध्य प्रदेश ने कर्नाटक को हराया। अन्य मुकाबलों में जम्मू एवं कश्मीर की टीम ने तेलंगाना को मात दी। पंजाब ने उत्तर प्रदेश को शिकस्त दी। हिमाचल ने बिहार को हराया। हरियाणा ने राजस्थान को मात दी।
विज्ञापन

चेस टूर्नामेंट
चेस टूर्नामेंट में हिमाचल प्रदेश ने राजस्थान को हराया। हरियाणा ने तेलंगाना को मात दी, कर्नाटक ने महाराष्ट्र को, पंजाब ने बिहार को, मध्य प्रदेश ने उत्तर प्रदेश को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed