फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Itisha Das qualifies for World Taekwondo Championships

Chandigarh News: इतिशा दास ने विश्व ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए किया क्वालीफाई

Tue, 21 Oct 2025 07:03 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Oct 2025 07:03 PM IST
विज्ञापन
Itisha Das qualifies for World Taekwondo Championships
लगातार तीन साल स्वर्ण जीतने वाली पहली एथलीट, चीन में 24 से 30 अक्टूबर तक होगा वैश्विक मुकाबला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। चंडीगढ़ की उभरती ताइक्वांडो स्टार इतिशा दास (22) ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है। उन्होंने 24 से 30 अक्टूबर 2025 तक चीन के वुशु में आयोजित विश्व ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया। इतिशा चंडीगढ़ की पहली ताइक्वांडो एथलीट हैं जिन्होंने तीन वर्षों तक सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। यह उपलब्धि न केवल उनके अथक परिश्रम का प्रमाण है बल्कि शहर के खेल जगत के लिए गौरव का क्षण भी।

पहले भी इतिशा ने विश्व चैंपियनशिप, विश्व कप, एशियन चैंपियनशिप और वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स जैसी प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। इन अनुभवों ने उन्हें वैश्विक पटल पर मजबूत चुनौती पेश करने की क्षमता प्रदान की है। वुशु में होने वाली इस चैंपियनशिप में ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता एथलीट्स भी मैदान में उतरेंगे जहां इतिशा का प्रदर्शन पूरे देश की निगाहों में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed