{"_id":"572380ad4f1c1b807aa916bb","slug":"itf-men-s-futures-tennis-tournament-vishnuvardhan-and-n-sriram-balaji-won-doubles-title","type":"story","status":"publish","title_hn":"विष्णुवर्धन और एन. श्रीराम बालाजी ने जीता डबल्स का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विष्णुवर्धन और एन. श्रीराम बालाजी ने जीता डबल्स का खिताब
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 30 Apr 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
टेनिस, विष्णुवर्धन और एन. श्रीराम बालाजी की जीत
- फोटो : amar ujala
विष्णुवर्धन दस लाख डॉलर की इनामी राशि वाले आईटीएफ मेन्स फ्यूचर टेनिस टूर्नामेंट डबल्स का खिताब जीत गए। वहीं विष्णुवर्धन अपने दमदार खेल की बदौलत सिंगल्स के फाइनल में भी पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
टूर्नामेंट चंडीगढ़ लॉन टेनिस एसोसिएशन की ओर से सेक्टर -10 स्थित सीएलटीए में करवाया जा रहा है। शुक्र्रवार को पुरुष वर्ग में सिंगल्स के सेमीफाइनल और डबल्स के फाइनल मुकाबले खेले गए।
विज्ञापन
सिंगल्स के सेमीफाइनल में दूसरी वरीयता प्राप्त विष्णुवर्धन ने जापान के शो शटयामा को सीधे सेटो में 6-1, 7-6 से हरा दिया। वहीं दूसरे मैच में डेविड अनुराग ने जापान के युची इटो को 0-6, 6-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
डबल्स के फाइनल में विष्णुवर्धन और एन. श्रीराम बालाजी की जोड़ी ने मिलकर जापान के युचरी इटो और शो शटयामा की जोड़ी को सीधे सेटों में 6-1, 6-4 से हरकार खिताब जीत लिया।