{"_id":"c5e39ae5a1b1bc4c6e5b4055b29d5d72","slug":"italian-food-menu-in-hotel-jw-marriot","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटैलियन फूड खाने के इच्छुक हैं तो पहुंचें मैरियट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटैलियन फूड खाने के इच्छुक हैं तो पहुंचें मैरियट
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 06 May 2014 04:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में तापमान 40 डिग्री पहुंचने लगा है। इसी को देखते हुए जेडब्ल्यू मैरियट ने अपने ऑरगेनो रेस्टोरेंट के मेन्यू में मौसम के अनुसार कुछ बदलाव किए हैं। अपने मेन्यू के बारे में जानकारी देते हुए शेफ एंटोनिलो कैनकेडा ने कहा कि ऑरगेनो ऑथेंटिक इटेलियन रेस्टोरेंट है। गर्मियां आने पर उन्होंने सोचा कि क्यों न इस बार इटली में गर्मियों में बनाए जाने वाले व्यंजनों को मेन्यू में शामिल किया जाए। इटली के समर फूड में हर्ब का ज्यादा इस्तेमाल होता है।
विज्ञापन
शेफ एंटोनिलो को गाने का भी शौक है। फुर्सत के पलों में एंटोनिलो अपने मेहमानों को खुद गिटार बजा कर हिंदी गाने भी सुनाते हैं। एंटोनिलो ने कहा कि हाल ही में पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल उनके रेस्टोरेंट में आए और इटेलियन खाने को ऑर्डर दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रकाश सिंह बादल को जब पता चला कि वे गाते हैं तो उन्होंने उनसे गाने की रिक्वेस्ट की। एंटोनिलो ने उनके लिए ‘मेरे सपनों की रानी’ गाना गाया। बादल को उनका यह गाना बेहद पसंद आया और उनकी जमकर तारीफ की। एंटोनिलो ने कहा कि उन्हें किशोर कुमार के गाने बहुत पसंद हैं।
विज्ञापन
शाकाहारी लोगों का रखा ध्यान :
उन्होंने कहा कि इस बार शाकाहारी लोगों को ध्यान में रखते हुए 10 नई डिश जोड़ी गई हैं। इनमें स्टाटर्स, सूप और पास्ता के अलावा पिज्जा में भी कई ऑप्शन दिए गए हैं। अपनी खास डिश के बारे में बताते हुए एंटोनिलो ने कहा कि ‘कीमा आला गेनवोसे’ बनाना बहुत ही मुश्किल काम है। इसमें चिकन को राउंड पीस काटकर मोर्टाडेला और गार्लन पीस के साथ स्टफ्ड करना पड़ता है। कुछ शेफ ही इसे राउंड शेप में काट सकते हैं।
पास्ता के कई ऑप्शन :
एंटोनिलो ने कहा कि उन्हें पास्ता बनाना बेहद पसंद है इसलिए इस बार पास्ता में कई नए ऑप्शन रखे गए हैं। इसमें रोल्ड पास्ता लोगों को पहली बार चखने को मिलेगा। रोल्ड पास्ता के बारे में बताते हुए एंटोनिलो ने कहा कि इस पास्ता के अंदर आर्टिचोक्स, ऑलिव्स और टमाटर को मिलाकर पास्ता के साथ रैप किया जाता है। इसके अलावा इस बार पास्ता में पालक, रोकोटो पनीर, मशरूम का जायका भी मिलेगा।
क्या है नए मेन्यू में
आई पेपेरोनी अरोसीटी दी मेजैनोटे
प्रोसक्योटो इ मेलन
कैरपैसीओ डी पैसेस बीकोलर