फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   It would be three-cornered fight in circles, forming the equation

यहां तीनों हलकों में होगा त्रिकोणीय मुकाबला, ऐसे बन रहे समीकरण

Sat, 14 Jan 2017 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Sat, 14 Jan 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
It would be three-cornered fight in circles, forming the equation
चुनावी समीकरण - फोटो : अमर उजाला

मोहाली जिला 2006 अप्रैल में अस्तित्व में आया था। पंजाब का यह 18वां जिला था। इस जिले में तीन विधानसभा हलके पड़ते हैं। इनमें खरड़, मोहाली और डेराबस्सी शामिल हैं। तीनों हलकों में करीब छह लाख से अधिक वोटर हैं। 

विज्ञापन


2012 में इन हलकों में पहली बार विधानसभा चुनाव हुआ था। जिसमें खरड़ और मोहाली से कांग्रेस के उम्मीदवार विजयी रहे थे। जबकि डेराबस्सी से शिरोमणि अकाली दल ने बाजी मारी थी। 
विज्ञापन


इससे पहले मोहाली खरड़ विधानसभा हलके का हिस्सा था। जबकि डेराबस्सी बनूड़ विधानसभा हलके में पड़ता था। बनूड़ अकाली दल का गढ़ माना जाता था। 

यहां से दिवंगत अकाली नेता कैप्टन कंवलजीत सिंह कई बार चुनाव जीते और राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे। इसी तरह खरड़ हलका कांग्रेस का गढ़ माना जाता रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


1997 के बाद से अब तक शिअद इस इलाके में अपनी जीत दर्ज नहीं करवा सका। इससे पहले शिअद, कांग्रेस व बीएसपी यहां से जीतते रहे हैं। 

दिवंगत नेता की पत्नी और पत्रकार पर सबकी निगाहें

It would be three-cornered fight in circles, forming the equation
election - फोटो : demopic

खरड़ पंजाब के सबसे बड़े विधानसभा हलकों में से एक माना जाता है। वहीं, इस बार तीन हलकों में टक्कर शिअद, कांग्रेस और पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी में मानी जा रही है।

मोहाली से जहां शिअद ने सीनियर अकाली नेता सुखदेव सिंह ढींढसा के दामाद व पूर्व नौकरशाह तेजिंदर पाल सिंह सिद्धू को मैदान में उतारा है। वहीं, कांग्रेस ने दो बार चुनाव जीत चुके बलबीर सिंह सिद्धू पर दांव खेला है। 

जबकि आम आदमी पार्टी राजनीतिक पृष्ठभूमि रखने वाले नरिंदर सिंह को परख रही है। वहीं, खरड़ में कांग्रेस ने मौजूदा विधायक जगमोहन सिंह कंग पर भरोसा दिखाया है।

शिअद ने बिल्डर रणजीत सिंह गिल के रूप में नया चेहरा मैदान में उतारा है। जबकि आप वरिष्ठ पत्रकार कंवर संधू के सहारे अपनी नैया पार लगाने में जुटी है। इस तरह डेराबस्सी हलके से शिअद ने मौजूदा विधायक एनके शर्मा को फिर से टिकट दिया है। 

जबकि आप ने दिवंगत शिअद नेता कैप्टन कंवलजीत की पत्नी सरबजीत कौर पर दांव खेला है। वहीं, कांग्रेस ने दीपइंदर सिंह ढिल्लों को अपना उम्मीदवार बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed