फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   It rained in the morning, sunny in the day... the mercury reached 34.6 degrees

सुबह हुई झमाझम बारिश, दिन में धूप...34.6 डिग्री पहुंचा पारा

Mon, 04 Jul 2022 02:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
It rained in the morning, sunny in the day... the mercury reached 34.6 degrees
चंडीगढ़। मानसून के सीजन में भी लोगों को उमस भरी गर्मी झेलनी पड़ रही है। शनिवार रात बूंदाबांदी के बाद रविवार को सुबह पांच से आठ बजे के बीच झमाझम बारिश हुई लेकिन दिन में धूप निकल आई, जिससे तापमान में भी बढ़ोतरी देखी गई।
विज्ञापन

बता दें कि मानसून ने बीते वीरवार को शहर में धमाकेदार एंट्री ली थी। महज तीन घंटे में 68.2 एमएम बारिश हुई थी जबकि दिनभर में 72.9 एमएम पानी बरसा था। उम्मीद जताई गई थी कि अगले चार से पांच दिन खूब बारिश होगी लेकिन बीते तीन दिन में दोबारा उतनी बारिश नहीं हुई, जितनी उम्मीद थी।
विज्ञापन

शनिवार सुबह 8.30 बजे से रविवार सुबह 8.30 बजे के बीच 26.8 एमएम पानी बरसा जबकि रविवार को सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे के बीच बारिश नहीं हुई। एक जून से अब तक कुल 153.2 एमएम पानी गिरा है जो औसत से 12.2 फीसदी कम है। रविवार को शहर में अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचकूला में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस और मोहाली में 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान चंडीगढ़ सहित हरियाणा और पंजाब के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। अगले पांच दिनों तक बादल छाए रहेंगे लेकिन रुक-रुक कर कुछ हिस्सों में बारिश होने की उम्मीद है।
अगले पांच दिन का मौसम (डिग्री सेल्सियस)
दिन अधिकतम तापमान न्यूनतम
चार जुलाई 35 26
पांच जुलाई 36 26
छह जुलाई 35 25
सात जुलाई 34 25
आठ जुलाई 33 26
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed