फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   IT Park police station arrested 19 gamblers

Chandigarh News: आईटी पार्क थाना पुलिस ने 19 जुआरी गिरफ्तार किए

Fri, 04 Jul 2025 01:33 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Updated Fri, 04 Jul 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
IT Park police station arrested 19 gamblers
मनीमाजरा। आईटी पार्क थाना पुलिस ने मनीमाजरा के शास्त्री नगर इलाके में बड़ी कार्रवाई करते हुए जुए के अड्डे पर छापा मारकर 19 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 85,300 नकद, 76 क्वार्टर अवैध शराब, 15 मोबाइल फोन और ताश के पत्ते बरामद किए। यह कार्रवाई थाना प्रभारी उषा को सूचना मिलने के बाद की गई है। सूचना मिली थी कि शास्त्री नगर में ट्यूबवेल के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। इस पर पुलिस टीम गठित कर मौके पर छापेमारी की गई और सभी आरोपियों को पकड़ा।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हनी (बापूधाम), नायब सिंह, आरिफ, नाजिम, सोनू (न्यू इंदिरा कॉलोनी), अभिषेक, धनू, कमल, सुरेंद्र, रोहित, सूरज, शुभम, रॉकी, दिनेश, मुकेश (किशनगढ़), सूरज, राकेश कुमार, बंटी (शास्त्री नगर) और कृष्ण कुमार (चंडीमंदिर) के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि जुए का यह अड्डा कब से संचालित हो रहा था और इसमें कौन-कौन शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed