फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   It is very difficult to write the story of the heart: Kripal Kazak

बहुत मुश्किल है दिल की कहानी लिखना : कृपाल कजाक

Mon, 10 Feb 2020 02:21 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
It is very difficult to write the story of the heart: Kripal Kazak
चंडीगढ़। ‘बहुत मुश्किल है दिल की कहानी लिखना, जैसे पानी पर पानी लिखना’ बस ऐसा ही है मेरा जीवन। वैसे तो मेरा कोई बचपन नहीं है। शुरू से ही जीवन की उठापटक से उलझता रहा हूं। मेरे जितने भी साहित्य हैं, उनमें अपने जीवन के कटु सत्यों को ही लिखा है। यह बात यूटी गेस्ट हाउस में पंजाब के प्रसिद्ध कथाकार व उपन्यासकार कृपाल कजाक ने कही।
विज्ञापन

यूटी गेस्ट हाउस में रविवार को चंडीगढ़ साहित्य अकादमी की ओर से ‘रूबरू’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कृपाल कजाक ने बताया कि वह बेशक 10वीं फेल हैं, लेकिन कॉलेज का भी अनुभव उन्होंने लिया है। जीवन का एक समय ऐसा था कि जब उन्हें जेबकतरे की ट्रेनिंग लेनी पड़ी। इन यादों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। अकादमी के अध्यक्ष माधव कौशिक ने बताया कि कृपाल कजाक की रचनाओं को धर्मिता का परिचय देते हुए नव भारतीय भाषाओं का एक गण्यमान्य साहित्यकार बताया। कृपाल कजाक ने अपने कटु अनुभवों से साहित्य सृजन किया है। उनका साहित्य उनके जीवन का ही रूपांतरण है। पंजाब विश्वविद्यालय के डॉ. सरबजीत सिंह ने कृपाल कजाक की साहित्य यात्रा का परिचय दिया। इस मौके पर अकादमी के उपाध्यक्ष गुजराल सिंह संधू, एसएस रतन, सुरेंद्र गिल, कमलजीत कौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed