फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   It is so hot in Chandigarh... power lines are overheated, coolers installed to keep them cool

चंडीगढ़ में रिकाॅर्डतोड़ गर्मी: बिजली की ओवरहीट लाइनों को ठंडा रखने के लिए लगाए जा रहे कूलर, कब मिलेगी राहत

Thu, 12 Jun 2025 02:03 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 12 Jun 2025 02:03 AM IST
सार

मौसम केंद्र ने अगले तीन दिन के लिए गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अनुसार लोगों को बहुत आवश्यक होने पर ही बाहर निकलना चाहिए। लोगों को सूती कपड़े पहनने की सलाह दी गई है और थोड़े-थोड़े देर बाद पानी पीते रहने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
It is so hot in Chandigarh... power lines are overheated, coolers installed to keep them cool
इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में ट्रांसफर्स को ठंडा रखने के लिए कूलर भी लगाने पड़े। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ में गर्मी और बिजली की मांग ने बुधवार को नया रिकॉर्ड बना दिया। चंडीगढ़ में पहली बार शहर की बिजली खपत 452 मेगावाट तक पहुंच गई। हालात ऐसे बन गए कि बिजली की लाइनों को ओवरहीटिंग से बचाने के लिए कूलर और 30-30 मिनट के कट लगाने पड़े। इधर, तापमान भी 42 डिग्री तक जा पहुंचा, जबकि उमस के कारण यह 46 डिग्री जैसा महसूस हुआ। मौसम केंद्र ने वीरवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


सीपीडीएल के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार को बिजली की मांग 452 मेगावाट पहुंच गई। यह अब तक का उच्चतम स्तर है। कई जगह ट्रांसफॉर्मर और फीडर ओवरहीट होने की शिकायतें मिलीं, जिन्हें ठंडा करने के लिए सप्लाई रोकी गई। उन्होंने कहा कि बिजली की पर्याप्त सप्लाई है लेकिन मांग ज्यादा होने पर बिजली की लाइनें गर्म होनी शुरू हो जाती हैं। ऐसे में लाइनों को ठंडा रखने के लिए कुछ इलाकों में 30-30 मिनट का कट लगाना पड़ा। अगर ठंडा करने के लिए कट नहीं लगाया जाए तो ज्यादा नुकसान हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में ट्रांसफॉमर को ठंडा रखना के लिए कूलर भी लगाने पड़े। शहर में इससे पहले 13 और 19 जून 2024 को बिजली की मांग 449 मेगावॉट तक पहुंच गई थी। उस दिन भी बिजली की लाइनों को ओवरहीटिंग से बचाने के लिए कूलर लगाने पड़े थे और शहर के कुछ इलाकों में कट लगे थे।

 

एसी चलते-चलते बंद हो रहे

ज्यादा खपत होने के चलते एसी चलते-चलते बंद होने लगे हैं। कई क्षेत्रों से लगातार शिकायतें आ रही हैं कि एसी कुछ देर चलने के बाद खुद-ब-खुद बंद हो रहे हैं। टेक्नीशियनों के अनुसार, ओवरलोड और कम वोल्टेज के कारण एसी का कंप्रेसर ऑटो कट कर रहा है। इससे दफ्तरों, दुकानों और घरों में लोग परेशान हैं। सीपीडीएल ने लोगों से अपील की है कि अत्यधिक लोड से बचने के लिए आवश्यक न होने पर भारी बिजली उपकरणों का सीमित इस्तेमाल करें।

रात में भी गर्मी से राहत नहीं

बुधवार को भी शहर में भीषण गर्मी रही। मौसम केंद्र के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। हालांकि उमस इतनी ज्यादा थी कि गर्मी 46 डिग्री जैसी महसूस हुई। इन दोनों न्यूनतम तापमान भी सामान्य से काफी ज्यादा दर्ज किया जा रहा है, जिसकी वजह से लोगों को रात के समय में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जून के महीने में गर्मी रोजाना नए रिकॉर्ड बना रही है। वीरवार को भी भीषण गर्मी रहेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed