फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   It is not easy for BJP-JJP to bring angry farmers together

हरियाणा: कृषि कानून वापस होने के बावजूद भाजपा-जजपा के लिए आसान नहीं रूठे किसानों को साथ लाना

Sat, 20 Nov 2021 02:48 AM IST
भूपेंद्र सिंह यशपाल शर्मा, अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
यशपाल शर्मा, अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 20 Nov 2021 02:48 AM IST
सार

आंदोलन की अगुवाई कर रहे अधिकतर किसान संगठन आज तक सत्तारूढ़ दल से दूर रहे हैं। जीटी रोड बेल्ट के साथ ही अन्य जिलों में भी किसान चुनावों में निर्णायक भूमिका में रहे हैं।

विज्ञापन
It is not easy for BJP-JJP to bring angry farmers together
मनोहर लाल और दुष्यंत चौटाला - फोटो : PTI (File Photo)

विस्तार

कृषि कानूनों के वापस होने के बावजूद हरियाणा में भाजपा-जजपा को फूंक-फूंक कर कदम रखना होगा। आंदोलनरत किसानों को अपने साथ लाना दोनों दलों के लिए आसान नहीं है। आंदोलन की अगुवाई कर रहे अधिकतर किसान संगठन सत्तारूढ़ दलों से दूर ही रहे हैं। उनकी अपनी राजनीतिक महत्वकांक्षाए भी हैं। जिसे लेकर उनकी सियासी राह अलग ही रहती है।

विज्ञापन


गठबंधन सरकार किसानों को नजरअंदाज भी नहीं कर सकती। चूंकि, हरियाणा कृषि प्रधान प्रदेश है और 70 प्रतिशत से अधिक आबादी कृषि पर ही निर्भर है। छोटे व मझोले किसान अधिक हैं, जिनका राजनीति में दखल काफी रहता है। जीटी रोड बेल्ट के अलावा सिरसा, कैथल, हिसार, रोहतक, भिवानी, जींद, फतेहाबाद, महेंद्रगढ़ के किसान परिवार सरकार बनाने में निर्णायक भूमिका निभाते हैं। 
विज्ञापन


भाजपा इन जिलों में अपनी स्थिति और कमजोर नहीं करना चाहती। बीते विधानसभा चुनाव में किसानों की नाराजगी के कारण ही कृषि मंत्री ओपी धनखड़, वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला जैसे दिग्गज हार का सामना कर चुके हैं।वर्तमान में हरियाणा में भाकियू चढूनी व रतन मान गुट आंदोलन में अग्रणी भूमिका में रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चढूनी की जीटी रोड बेल्ट के अलावा अन्य जिलों में अच्छी पैठ है, इसलिए आंदोलन को गति प्रदान करने में वह आगे रहे। निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू, सोमबीर सांगवान इत्यादि ने भी किसानों का कंधे से कंधा मिलाकर साथ दिया। इनेलो इनेता अभय चौटाला ने तो विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। अब वह उपचुनाव जीतकर दोबारा विधायक बने हैं। उनकी भविष्य की राजनीति पूरी तरह से किसानों पर केंद्रित रहने वाली है।

पूर्व में चुनाव लड़ चुका चढूनी दंपती
गुरनाम सिंह चढूनी व उनकी पत्नी भी पूर्व में चुनाव लड़ चुके हैं। भविष्य में भी उनके चुनावी रण में उतरने से इनकार नहीं किया जा सकता। इसलिए उनके साथ अन्य संगठनों का मनमुटाव चलता रहता है। आंदोलन के दौरान उन पर कई तरह के आरोप भी लगे, लेकिन साबित नहीं हो पाए। पंजाब के नेताओं के साथ उनकी तनातनी जगजाहिर है। भाजपा के साथ उनका दूर-दूर तक नाता नहीं। ऐसे में आंदोलन में शामिल किसानों को साधना सत्तारूढ़ दलों के लिए बड़ी चुनौती है।


यह भी पढ़ें ः Farm laws: तीन कृषि कानून वापस लेने की घोषणा के बाद जानिए हरियाणा के किस नेता ने क्या कहा

किसान हित में पीछे नहीं हटेंगे : भाकियू
भाकियू अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी, प्रवक्ता राकेश बैंस, बलविंद्र सिंह और नरेंद्र बढ़ाली ने कहा कि किसान हित में आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे। अभी प्रधानमंत्री ने कानून वापस लेने की घोषणा की है। इन्हें संसद में वापस लिया जाना है। किसानों की और भी मांगें हैं। संयुक्त किसान मोर्चा केनिर्णय अनुसार आगे बढ़ेंगे। किसानों की कर्ज माफी, स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को पूरी तरह लागू करने पर सरकार अब भी चुप है। इन पर भी सरकार को अपनी स्थिति स्पष्ट करनी होगी। 2022 तक किसानों की आयु दोगुना करने का दावा करने वाली केंद्र सरकार बताए कि डेढ़ महीने बाद जनवरी में किसानों की फसलों को दोगुना दामों पर कहां खरीदेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed