फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Issue of company surveying property IDs raised in BJP Legislature Party meeting

Haryana News: भाजपा विधायकों के रडार पर आई प्रॉपर्टी का सर्वे करने वाली कंपनी, CM से की कार्रवाई की मांग

Tue, 13 Dec 2022 10:38 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 13 Dec 2022 10:38 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने बैठक में सभी विधायकों को पांच पेज का फार्मेट दिया। विधायकों को अब यह फार्मेट भरकर देना होगा। विधायक विकास के मामले में आ रही दिक्कतों को इसमें बताएंगे, साथ ही किस प्रकार से हलके का और विकास हो सकता है, इसके सुझाव भी देंगे।

विज्ञापन
Issue of company surveying property IDs raised in BJP Legislature Party meeting
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

हरियाणा में प्रॉपर्टी आईडी का सर्वे करने वाली कंपनी अब भाजपा के विधायकों के रडार पर आ गई है। कंपनी के खिलाफ मुखर हुए भाजपा के विधायकों ने इसे बदलने और कार्रवाई करने की मांग है। इधर, विधायकों को कड़े तेवरों को देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शहरी स्थानीय निकाय अधिकारियों को तलब कर लिया है। सीएम आवास पर बुधवार सुबह नौ बजे होने वाली इस बैठक में मंथन के बाद कंपनी के खिलाफ कार्यवाही को अंजाम दिया जाएगा।

विज्ञापन


मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास पर हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में यह मामला खूब गूंजा। शहरी विधायकों ने एक सुर में कहा कि इस कंपनी के सर्वे के चलते प्रदेश में सरकार पर सवाल उठ रहे हैं। साथ ही प्रॉपर्टी आईडी बनाने में बड़े स्तर पर गड़बड़ी हुई है, इससे आम जनता परेशान है। कंपनी के खिलाफ मुखर विधायकों के तेवरों को देखते हुए मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि इस मामले को गंभीरता से लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आला अधिकारियों को सुबह सीएम आवास पर बैठक के लिए बुलाया है। बैठक में इस पूरे मुद्दे को रखा जाएगा।
विज्ञापन


निकाय चुनाव एक साथ कराने का मुद्दा उठा
विधायकों ने बैठक में निकाय चुनाव एक साथ कराने की मांग रखी। विधायकों ने कहा कि बार बार चुनाव आने से हलकों में विकास कार्य प्रभावित होते हैं। इसके अलावा, स्कूलों, सड़कों का मुद्दा उठा। बैठक में शीतकालीन सत्र को लेकर भी मंथन किया गया है। विधायकों की अलग-अलग ड्यूटी लगाई है कि आखिर वह विपक्ष के सवालों का किस प्रकार से जवाब देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फार्मेट में बताना होगा विकास का खाका
मुख्यमंत्री ने बैठक में सभी विधायकों को पांच पेज का फार्मेट दिया। विधायकों को अब यह फार्मेट भरकर देना होगा। विधायक विकास के मामले में आ रही दिक्कतों को इसमें बताएंगे, साथ ही किस प्रकार से हलके का और विकास हो सकता है, इसके सुझाव भी देंगे।


20 दिसंबर को हिसार में बड़ी रैली करेगी भाजपा
हरियाणा में 2024 के चुनाव को देखते हुए जजपा के बाद अब भाजपा ने भी राज्यस्तरीय रैली की तैयारी कर ली है। भाजपा 20 दिसंबर को हिसार में बड़ी रैली करने जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed