फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ISKCON is offering daily food to 1200 people

इस्कॉन में रोज बन रहा 1200 लोगों के लिए प्रसाद

Sat, 11 Apr 2020 02:33 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 02:33 AM IST
विज्ञापन
ISKCON is offering daily food to 1200 people
सेक्टर 36 के इस्कॉन में सेवा करते भक्त - फोटो : CHANDIGARH
चंडीगढ़। लॉकडाउन और कर्फ्यू में भूख से छटपटा रहे लोगों के लिए सेक्टर 36 स्थित इस्कॉन की ओर से हर रोज पनीर व विभिन्न प्रकार की सब्जियों से बनी खिचड़ी शहर के विभिन्न भागों में जरूरतमंदों के लिए भेजा जा रही है। खास बात यह है कि इस खिचड़ी में देशी घी का तड़का लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

इस्कॉन के अध्यक्ष नंद महाराज दास ने बताया कि हर रोज बारह सौ लोगों के लिए लजीज और पौष्टिक खिचड़ी तैयार की जा रही है। दोपहर में इस खिचड़ी को तैयार किया जाता है। शाम चार बजे इसे भारतीय खाद्य निगम के अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया जाता है। वे खिचड़ी प्रसाद वितरण के बाद रात दस बजे तक पतीले इस्कॉन में पहुंचा देते हैं।
विज्ञापन

इस्कॉन के ब्रह्मचारी अमृत चैतन्य दास और वैष्णव गोरांग दास खिचड़ी प्रसाद बना रहे हैं। यह कार्य रामनवमी के दिन से शुरू किया गया है। यह प्रसाद वितरण लॉकडाउन के बाद तक चलता रहेगा, क्योंकि लॉकडाउन खत्म होने के तुरंत बाद भी जरूरतमंदों को काम मिलना शुरू नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नंद महाराज दास ने बताया कि इस वक्त सारा संसार कोरोना वायरस से पीड़ित है। हर दिन कितने ही लोग इस बीमारी से जूझ रहे हैं और कितने ही लोगों की जान जा रही है। लोग अपने घर से बाहर निकलने के लिए भी डर रहे हैं कि कहीं उन्हें यह बीमारी ना लग जाएं। इस बीमारी पर अंकुश लगाने के लिए ही सरकार ने लॉकडाउन किया।

इसी लॉकडाउन की वजह से लोगों का काम बंद हो गया और कुछ लोग ऐसे भी हैं जो भूख से छटपटा रहे हैं। ऐसे ही लोगों की सहायता के लिए अंतर्राष्ट्रीय श्री कृष्ण भावना मृत संघ इस्कॉन आगे आया है। कोरोना वायरस की वजह से बहुत से लोगों का काम ठप हो गया है। सभी कार्य रद्द कर दिए गए हैं। इससे लोगों के बीच भूखमरी की स्थिति उत्पन्न हो रही है। इन्हीं लोगों की सहायता के लिए मंदिर के बीच भक्तों ने प्रसाद बनाना शुरू किया है जिससे वो कम से कम कुछ लोगों की सहायता तो कर पाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed