{"_id":"5ba47a30867a557ec232d692","slug":"isi-informer-bsf-constable-achyutanand-mishra-facebook-chatting","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुलासाः बीएसएफ जवान अच्युतानंद का धर्म परिवर्तन करवा कश्मीर में जासूसी करना चाहता था पाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलासाः बीएसएफ जवान अच्युतानंद का धर्म परिवर्तन करवा कश्मीर में जासूसी करना चाहता था पाक
मोहित धुपड़, अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 21 Sep 2018 10:34 AM IST
विज्ञापन
Achyutanand Mishra
जासूसी के आरोप में पकड़े गए बीएसएफ जवान अच्युतानंद को लेकर आईएसआई का मंसूबा बेहद नापाक था, वह उसे देश के खिलाफ प्रयोग करना चाहते थे। आईएसआई इस जवान को अपने साइबर हनी ट्रैप में तो फंसा ही चुकी थी, लेकिन अब आईएसआई इस जवान का धर्म परिवर्तन करवाकर उससे जम्मू-कश्मीर में जासूसी करवाना चाहती थी।
यह खुलासा बीएसएफ जवान द्वारा पाकिस्तानी नंबर पर की गई चैटिंग में हुआ है। सेना की स्पेशल विंग इस चैटिंग को गहनता से खंगाल रही है। आईएसआई पूरी प्लानिंग के साथ अपने इस मंसूबे पर काम कर रही थी, लेकिन वेस्टर्न कमांड चंडीगढ़ की मिलिट्री इंटेलिजेंस ने इससे पहले ही आईएसआई के इस मंसूबे को फेल कर आरोपी जवान को नोएडा में अपने राडार पर ले लिया।
उसके बाद चंडीगढ़ मिलिट्री इंटेलीजेंस ने ही इसकी सूचना तुरंत उत्तर प्रदेश की एटीएस को दी। इसके बाद बीएसएफ के इस जवान को काबू कर लिया गया। सेना, बीएसएफ और एटीएस की टीमों ने जवान से प्राथमिक पूछताछ की जिसमें कई चौंकाने वाले खुलासे हुए।

Trending Videos
‘पाकिस्तानी दोस्त’ के नाम से फीड था नंबर
mobile user
सैन्य सूत्रों के अनुसार, हनी ट्रैप में फंसकर जिस नंबर पर बीएसएफ जवान व्हाट्सएप चैटिंग करता था। उस नंबर को जवान ने ‘पाकिस्तानी दोस्त’ के नाम से सेव किया हुआ था। सेना ने जांच में पाया कि यह नंबर भी पाकिस्तानी ही था। इस नंबर पर जो चैटिंग की जा रही थी, उसमें इस जवान को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा था।
जवान के दिमाग में भारत विरोधी बातें भरकर उसे जल्द धर्म परिवर्तन के लिए उकसाया जा रहा था, ताकि बाद में उससे कश्मीर में भी सैन्य बलों की जासूसी करवाई जा सके। पाकिस्तानी नंबर पर चैटिंग में इन्हीं बातों के साथ-साथ बीएसएफ जवान से चैट करने वाली कथित महिला ने ढेरों रसीली बातें कीं ताकि जवान पूरी तरह से उसके जाल में फंस जाए।
पाकिस्तान भेज चुका है संवेदनशील सूचनाएं, वीडियो
सेना की सूचना के बाद एटीएस यूपी द्वारा जासूसी के आरोप में पकड़ा गया बीएसएफ का जवान पाकिस्तान कई तरह की सूचनाएं भेज चुका है। सैन्य सूत्रों ने बताया कि ये जवान इसी पाकिस्तानी नंबर पर कई संवेदनशील सूचनाएं व वीडियो शेयर कर चुका है, जिसे भारतीय सेना ने अपनी जांच में प्राप्त ले लिए हैं। फिलहाल एटीएस यूपी ने इस जवान को रिमांड पर ले लिया है।