फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Is Gurmeet Ram Rahim Psychopath, sentenced in sadhvir rap case

कहीं जेल में कैद गुरमीत राम रहीम मनोरोगी तो नहीं...

Thu, 14 Sep 2017 09:09 AM IST
संजय कुमार/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
संजय कुमार/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Thu, 14 Sep 2017 09:09 AM IST
विज्ञापन
Is Gurmeet Ram Rahim Psychopath, sentenced in sadhvir rap case
Ram Rahim
दो साध्वियों से बलात्कार में 20 साल की सजा काट रहा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम क्या मनोरोगी है? क्योंकि इसे लेकर कई तथ्य सामने आए हैं। राम रहीम के बारे में डेरे से लेकर जेल जाने तक जितने तरह के तथ्य सामने आए हैं उससे मनोचिकित्सकों को लगता है कि वह कई तरह की मानसिक बीमारियों का शिकार है।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि पीजीआई के डाक्टर इस संबंध में जल्द ही गुरमीत राम रहीम की जांच कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि जेल में रूटीन चेकअप के नाम पर पीजीआई से जाने वाली डाक्टरों की टीम में मनोचिकित्सक को भेजकर गुरमीत का चेकअप कराया जा सकता है।
विज्ञापन


मनोरोग विभाग कर सकता है गुरमीत की जांच
सूत्रों के अनुसार पीजीआईएमएस रोहतक के मनोचिकित्सक 14 और 25 सितंबर, 12 और 23 अक्तूबर, पांच और 27 नवंबर को जेल में मरीजों की जांच करने जाएंगे। इसमें जेल में बंद अन्य कैदियों के साथ गुरमीत राम रहीम की मानसिक स्थिति की भी जांच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग की मानें तो वह हर माह जेल में कैदियों की जांच करने जाते हैं, लेकिन गुरमीत के जेल में आने के बाद उनके यहां से जेल कोई नहीं गया है। जेल में कैदियों की जांच करना रुटीन है।
 

ऐसे लोगों को नहीं होता अपनी गलतियों का अहसास

Is Gurmeet Ram Rahim Psychopath, sentenced in sadhvir rap case
राम रहीम - फोटो : social media
पीजीआई रोहतक के मनोरोग विभाग में क्लीनिकल साइकोलॉजी के प्रोफेसर एवं हेड डॉ. राजीव डोगरा के अनुसार अत्याधिक हेरफेर करने वाले व्यक्ति को अपनी गलतियों का एहसास भी नहीं होता है।

कुछ चुनिंदा लोगों में सुपर इगो, साइको पैथ, साइकोलॉजिकल डिस्आर्डर, एबनार्मल सेक्सुअल डिजायर जैसी बीमारियां एक साथ हो सकती हैं। ऐसे व्यक्ति जीवन में किसी चीज से संतुष्ट नहीं हो सकते, चाहे वह प्रापर्टी हो या सेक्स। उनके पास जो भी होता है, उन्हें लगता है कि कम है।

सेक्स और कामयाबी के मामले में पुरुष तो क्या महिलाएं भी पीछे नहीं हैं। समय पर यदि इसका उपचार न हो तो समस्या बन जाती है। पहले व्यक्ति अपना नुकसान करता है फिर समाज का करता है। ऐसे व्यक्ति किसी के नहीं हो सकते, चाहे वह परिवार के हों या राजनीति के। इन्हें गलत कार्य करने में मजा आता है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed