{"_id":"66af4ac79fbfd003d606f4b0","slug":"irs-officer-son-in-law-s-murder-in-chandigarh-court-former-punjab-ig-malvinder-singh-sidhu-two-days-remand-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: दामाद की हत्या के आरोपी पंजाब के पूर्व IG मालविंदर सिंह सिद्धू कोर्ट में पेश, दो दिन के रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: दामाद की हत्या के आरोपी पंजाब के पूर्व IG मालविंदर सिंह सिद्धू कोर्ट में पेश, दो दिन के रिमांड पर
Sun, 04 Aug 2024 03:58 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Sun, 04 Aug 2024 03:58 PM IST
सार
पुलिस ने आरोपी मालविंदर सिंह सिद्धू को रविवार को जिला अदालत में पेश किया, जिसे अदालत ने दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।
विज्ञापन
आरोपी को कोर्ट में पेश करने के लिए ले जाती पुलिस
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ जिला अदालत में शनिवार को पंजाब पुलिस के रिटायर एआईजी मालविंदर सिंह सिद्धू ने अपने दामाद हरप्रीत की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी मालविंदर सिंह सिद्धू को रविवार को जिला अदालत में पेश किया, जिसे अदालत ने दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।
विज्ञापन
मृतक आईआरएस ऑफिसर हरप्रीत सिंह के परिवार ने मांग की है कि मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। परिवार वालों का कहना है कि उन्हें चंडीगढ़ पुलिस और पंजाब पुलिस पर भरोसा नहीं है। इसलिए उनके बेटे की मौत मामले की जांच सीबीआई से करवाई जाए।
विज्ञापन
मालविंदर सिंह सिद्धू पंजाब पुलिस के निलंबित एआईजी हैं। उन्होंने अपने दामाद आईआरएस ऑफिसर हरप्रीत सिंह को गोलियां मार दी थी। पूर्व अधिकारी द्वारा जिला अदालत की फैमिली कोर्ट परिसर में करीब पांच गोलियां चलाई गई जिसमें से दो उसके दामाद को लगी जबकि एक गोली मीडिएशन वाले कमरे के दरवाजे पर लगी है। गोलियों की आवाज सुनकर अन्य लोग मौके पर एकत्र हो गए और गोली चलाने वाले आरोपी को एक कमरे में बंद कर दिया। घायल हरप्रीत सिंह को सेक्टर 16 हॉस्पिटल में ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
दोनों परिवारों के बीच कुछ महीनों से घरेलू विवाद चल रहा था। इस मामले में दोनों पक्ष शनिवार को चंडीगढ़ फैमिली कोर्ट में तीसरी बार मीडिएशन के लिए पहुंचे थे। सूत्रों के मुताबिक करीब डेढ़ महीने पहले ही फैमिली कोर्ट में दोनों पक्षों के बीच समझौता करवाने के लिए अधिवक्ता धीरज ठाकुर को नियुक्त किया गया था। शनिवार को करीब दोपहर 12 बजे ही लड़के पक्ष में आईआरएस ऑफिसर हरप्रीत सिंह अपने माता-पिता के साथ समझौता लिखकर फैमिली कोर्ट पहुंचा था। लड़की पक्ष वाले 1:30 बजे कोर्ट में पहुंचे थे।
मीडिएटर अधिवक्ता द्वारा दोनों पक्षों के बीच समझौते को लेकर बातचीत की जा रही थी। इसी दौरान पंजाब पुलिस से सस्पेंड आईजी मालविंदर सिंह सिद्धू ने बाथरूम जाने की बात कही। अधिवक्ता ने उन्हें कमरे में से ही बाहर शौचालय जाने का रास्ता बताया लेकिन दामाद हरप्रीत सिंह ने कहा कि चलिए वह बाथरूम का रास्ता दिखा देते हैं। हरप्रीत अपने ससुर को लेकर मीडिएशन कमरे से बाहर आते ही मालविंदर सिंह सिद्धू ने दामाद पर गोलियां चला दी, जिससे हरप्रीत की मौत हो गई।