फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   IRCTC will run two special trains, chandigarh news

खुशखबरी: धार्मिक यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं तो पढ़िए ये खबर

Sun, 05 Mar 2017 09:19 AM IST
योगेंद्र त्रिपाठी/अमर उजाला, चंडीगढ़
योगेंद्र त्रिपाठी/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 05 Mar 2017 09:19 AM IST
विज्ञापन
IRCTC will run two special trains, chandigarh news
indian railway - फोटो : File Photo
 इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) की ओर से चंडीगढ़ से दो स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। दक्षिण भारत यात्रा ट्रेन 17 मार्च से चलाई जाएगी। वहीं गंगासागर पुरी दर्शन यात्रा ट्रेन 18 अप्रैल को चलाई जाएगी। आईआरसीटीसी की ओर से जारी किए इन यात्रा पैकेजों में सभी यात्रियों के लिए ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर की व्यवस्था किराये में ही शामिल है।
विज्ञापन


वहीं लोगों को दर्शनीय स्थलों पर आने-जाने के लिए बस और ठहरने के लिए धर्मशाला की सुविधा भी दी जाएगी। आईआरसीटीसी के मैनेजर कैलाश चंद ने बताया इस दोनों ट्रेन के लिए आईआरसीटीसी के ऑफिस और वेबसाइट से भी बुकिंग कर सकते हैं। 
विज्ञापन


17 से 29 मार्च दक्षिण भारत यात्रा ट्रेन
दक्षिण भारत दर्शन के लिए आईआरसीटीसी की ओर से इसके लिए 13 दिन का पैकेज है। यह ट्रेन 17 मार्च को चलाई जाएगी और 29 मार्च को वापस आएगी। इसमें चंडीगढ़, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, दिल्ली कैंट, रेवाड़ी और जयपुर से यात्री यात्रा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह ट्रेन चंडीगढ़ से रामेश्वरम के रामनाथ स्वामी टेंपल, मदुरई के मीनाक्षी टेंपल, कन्याकुमारी में पद्मनाभ स्वामी टेंपल, त्रिवेंद्रम में संथगिरी आश्रम और तिरुचिरापल्ली के रंगनाथ स्वामी टेंपल के दर्शन के बाद लोगों को तिरुपति बालाजी के दर्शन कराएगी। वहीं करनूल स्थित पद्मावती टेंपल के दर्शन कराने के बाद करनूल सिटी से ट्रेन वापस जयपुर, रेवाड़ी, दिल्ली कैंट, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र और अंबाला होते हुए चंडीगढ़ पहुंचेगी। इस ट्रेन का किराया प्रति यात्री 11,340 रुपये निर्धारित किया गया है।

18 से 29 अप्रैल गंगासागर पुरी दर्शन यात्रा ट्रेन

IRCTC will run two special trains, chandigarh news
भारतीय रेल - फोटो : File Photo
18 से 29 अप्रैल गंगासागर पुरी दर्शन यात्रा ट्रेन
गंगासागर पुरी दर्शन यात्रा ट्रेन में 12 दिन का पैकेज हैं। यह ट्रेन 18 अप्रैल को जाएगी और 29 अप्रैल को वापस आएगी। इस ट्रेन में ऊना, नंगल डैम, आनंदपुर साहिब, चंडीगढ़, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, दिल्ली कैंट, रेवाड़ी, जयपुर, भरतपुर, आगरा फोर्ट, टुडला, कानुपर, लखनऊ, सुल्तानपुर से यात्री सफर कर सकते है।

पैकेज में बनारस का काशी विश्वनाथ मंदिर, दशाश्वमेघ घाट और गंगा आरती, गया में विष्णुपद टेंपल और महाबोधी टेंपल, जसडीह में बाबा बैद्यनाथ मंदिर, हावड़ा में काली टेंपल और गंगासागर जाएंगे। वहीं पुरी में जगन्नाथ मंदिर के दर्शन करेंगे और पूरी के कोर्णांक मंदिर को भी देख सकेंगे। इस ट्रेन का किराया प्रति यात्री10,465 रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed