{"_id":"d71f88b67c0d4d553ce88a9ff62ede1b","slug":"irctc-special-tour-package-for-goa","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवा घूमने का प्लान है तो ये रहा स्पेशल पैकेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवा घूमने का प्लान है तो ये रहा स्पेशल पैकेज
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 14 Jul 2014 02:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) की ओर से गोवा के लिए स्पेशल टूर पैकेज बनाया गया है। चंडीगढ़ से कोच्चुवेली जाने वाली ट्रेन में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच मडगांव तक के लिए जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
इस स्पेशल पैकेज में यात्रियों के किराये से लेकर खाने-पीने, ठहरने और घूमने-फिराने आदि का खर्चा शामिल होगा।
आईआरसीटीसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में प्रस्ताव बनाकर पैकेज रेट को मंजूरी के लिए भेजा हुआ है। इस अतिरिक्त स्लीपर कोच में 70 यात्री बुकिंग करवा सकेंगे।
विज्ञापन
24 से 29 सितंबर तक होगा टूर
गोवा का यह टूर 24 सितंबर को चंडीगढ़ से रवाना होगा। यह ट्रेन चंडीगढ़ से सुबह 8.55 बजे रवाना होगी और अगले दिन रात को 10.15 बजे मडगांव पहुंचेगी। टूर 29 सितंबर को वापस चंडीगढ़ आएगा।
विज्ञापन