फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   IRCTC is running a train for South India travel from July 28

Chandigarh News: आईआरसीटीसी चला रहा है 28 जुलाई से दक्षिण भारत यात्रा के लिए ट्रेन

Tue, 24 Jun 2025 10:12 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 10:12 PM IST
विज्ञापन
IRCTC is running a train for South India travel from July 28
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर। आईआरसीटीसी 28 जुलाई से दक्षिण भारत यात्रा के लिए ट्रेन चलाने जा रहा है। उक्त यात्रा तेरह दिन की होगी। यात्रियों को तिरुपति-रामेश्वरम-मदुरई-कन्याकुमारी और मल्लिकार्जुन के दर्शन करवाए जाएंगे। आईआरसीटीसी के अधिकारियों का कहना है कि उक्त यात्रा 28 जुलाई को भारत गौरव विशेष पर्यटक ट्रेन पर पठानकोट कैंट स्टेशन से शुरू होने वाली 13 दिवसीय रेल यात्रा है। यह पवित्र यात्रा भक्तों को दक्षिण भारत के कुछ सबसे प्रतिष्ठित मंदिरों और पवित्र स्थानों पर दिव्य उपस्थिति का अनुभव करने और आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर प्रदान करेगी। यात्रियों को तिरुपति-रामेश्वरम-मदुरई-कन्याकुमारी और मल्लिकार्जुन के दर्शन करवाए जाएंगे। इस ट्रेन में पठानकोट कैंट, जालंधर सिटी, लुधियाना, चंडीगढ़, अंबाला कैंट, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, हजरत निजामुद्दीन, मथुरा, आगरा कैंट और ग्वालियर सहित कई बोर्डिंग और डिबोर्डिंग पॉइंट शामिल हैं।

12 रातें व 13 दिन की यात्रा है। नौ अगस्त को वापसी होगी। उक्त ट्रेन में स्लीपर क्लास (इकोनॉमी) की 640 सीटें, थ्री एसी (स्टैंडर्ड) की 70 सीटें व टू-एसी (कम्फर्ट) की 50 सीटें हैं। इकोनॉमी क्लास का पैकेज 30,135 रुपये प्रति व्यक्ति, स्टैंडर्ड क्लास पैकेज 43,370 रुपये प्रति व्यक्ति व कम्फर्ट क्लास का पैकेज 57,470 रुपये प्रति व्यक्ति है। उक्त पैकेज में कन्फर्म ट्रेन टिकट, भोजन (चाय, नाश्ता, लंच, डिनर), डबल व ट्रिपल शेयरिंग के आधार पर आरामदायक और साफ आवास (इकोनॉमी के लिए नॉन-एसी, स्टैंडर्ड और कम्फर्ट क्लास के लिए एसी), बसों द्वारा स्थानांतरण और दर्शनीय स्थलों की यात्रा (इकोनॉमी और स्टैंडर्ड क्लास के लिए नॉन-एसी, कम्फर्ट क्लास के लिए एसी), ऑनबोर्ड टूर एस्कॉर्ट, हाउसकीपिंग, सुरक्षा और पैरामेडिकल स्टाफ (बुनियादी दवाइयों सहित) शामिल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed