फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   irctc facility for tourist to book train, aeroplane, cab

एक साथ बुक कराइए ट्रेन, प्लेन और कैब सर्विस

Thu, 26 Mar 2015 01:47 PM IST
बलवान करिवाल/अमर उजाला, चंडीगढ़
बलवान करिवाल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 26 Mar 2015 01:47 PM IST
विज्ञापन
irctc facility for tourist to book train, aeroplane, cab

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) अब रेल ही नहीं प्लेन की भी सैर करवाएगा। समर वेकेशंस को देखते हुए आईआरसीटीसी ने कई टूर पैकेज लांच किए हैं। इन पैकेज में देश ही नहीं विदेश की सैर भी शामिल है।

विज्ञापन


इसमें लाने ले जाने, खाने-पीने, ठहरने और घुमाने की सभी तरह की व्यवस्था आईआरसीटीसी ही करेगा। यात्री को महज टिकट बुक करवानी होगी।

आईआरसीटीसी शताब्दी या फिर बस से यात्रियों को पहले चंडीगढ़ से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचाएगा। वहीं से फ्लाइट होगी। आईआरसीटीसी के इन पैकेज से एजेंट्स पर लगाम लगेगी।

विज्ञापन

डिस्कवर केरला विद आईआरसीटीसी

irctc facility for tourist to book train, aeroplane, cab

फ्लाइट से यात्रियों को केरला ले जाया जाएगा। 4 रातों और 5 दिन के इस टूर में चाय के बागान, प्लांटेशन, मेट्टूपेट्टी डैम, इको प्वाइंट और डच पैलेस जैसे पर्यटन स्थल देखने को मिलेंगे। इसके अलावा बोट राइड और मैरीन ड्राइव का मजा भी यात्री ले सकेंगे। डीलक्स क्लास में यात्रियों को ले जाएगा। यह पैकेज प्रति व्यक्ति 24 हजार 665 रुपये का रहेगा। 28 मार्च और 1 अप्रैल को केरला के लिए फ्लाइट होगी। फ्लाइट में 12 सीटें रहेंगी।

श्रीनगर फ्लाइट पैकेज
श्रीनगर में डल लेक और झेलम रिविर जैसे पर्यटन स्थलों का भ्रमण करवाया जाएगा। 5 रातों और 6 दिनों के इस टूर की शुरुआती टिकट 25 हजार 128 रुपये रहेगी। 1 अप्रैल, 2 मई, 16 मई, 31 मई और 20 जून को श्रीनगर के लिए फ्लाइट्स होंगी। इसमें तय मैन्यू अनुसार 5 ब्रेकफास्ट और 5 डिनर परोसे जाएंगे। फ्लाइट में 19 सीटें उपलब्ध रहेंगी।

नॉर्थ ईस्ट फ्लाइट पैकेज
5 रातों और 6 दिन का नॉर्थ ईस्ट पैकेज 28 हजार 820 रुपये से शुरू होगा। इसमें कालिमपोंग, गंगटोक और दार्जिलिंग को कवर किया जाएगा। डीलक्स क्लास में यात्रा होगी। 2 मई और 6 जून को 12 सीटों वाली यह दो फ्लाइट उड़ान भरेंगी।

चंडीगढ़ स्टेशन पर शुरू हुई रेलवे कैब सर्विस

irctc facility for tourist to book train, aeroplane, cab

दिल्ली के बाद चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर सबसे पहले आईआरसीटीसी ने कैब सर्विस शुरू कर दी है। कनसाइरेज सर्विसेज नाम की इस सेवा में यात्री आने और जाने के लिए घर बैठे कैब बुक करवा सकेंगे। कैब ही नहीं कुली भी बुक किया जा सकता है। आईआरसीटीसी ही इस सेवा का संचालन कर रहा है। कैब चालकों की मनमानी को खत्म करने के लिए रेलवे ने शहर को तीन जोन में बांटकर उनकेकिराये फिक्स कर दिए हैं। यह कैब इसी आधार पर यात्रियों से किराया वसूलेंगी।

डेज्जलिंग-दुबई ट्रिप
इस इंटरनेशनल ट्रिप में दुबई के विभिन्न पर्यटन स्थलों का भ्रमण यात्रियों को करवाया जाएगा। 3 रातों और 4 दिनों का यह पैकेज 44 हजार 467 से शुरू होगा। 31 मार्च को इसके लिए फ्लाइट रवाना होगी।

शिरडी फ्लाइट पैकेज
शिरडी फ्लाइट पैकेज 1 रात और दो दिनों का रहेगा। स्टैंडर्ड क्लास में यह पैकेज 11 हजार 496 रुपये का रहेगा। अप्रैल, मई और जून में कई फ्लाइट शिरडी दर्शन करवाने ले जाएंगी। एक फ्लाइट में 12 सीटें उपलब्ध होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed