फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   IPV vaccine shortage in the country, chandigarh news

चंडीगढ़ सहित पूरे देश में आईपीवी वैक्सीन की कमी, देरी से लग रहे हैं टीके

Tue, 07 Mar 2017 09:25 AM IST
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 07 Mar 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
IPV vaccine shortage in the country, chandigarh news
चंडीगढ़ सहित पूरे देश में आईपीवी वैक्सीन की कमी - फोटो : File Photo
पोलियो की रोकथाम के लिए लगने वाले इनएक्टिवेटेड पोलियो वैक्सीन (आईपीवी) की चंडीगढ़ में कमी होने से अभिभावकों को परेशानी हो हो रही है। अपने बच्चों को टीके लगवाने के लिए उन्हें इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। प्राइवेट क्लीनिकों में तो पूरी तरह से इस वैक्सीन की सप्लाई ठप है।
विज्ञापन


पिछले कई महीनों से आईपीवी के टीके लगने बंद है। इसकी जगह पोलियो की ओरल दवा दी जा रही है। अधिकारियों ने बताया है कि टीके की सप्लाई सिर्फ चंडीगढ़ में नहीं बल्कि पूरे देश में धीमी गति से हो रही है। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और सनोफी नामक दो कंपनियों को वैक्सीन बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। वैक्सीन की डिमांड पूरे वर्ल्ड में है, इसलिए सप्लाई प्रभावित हुई है।
विज्ञापन


दो महीने देरी से लग रहे हैं टीके
दड़वा निवासी हरीश ने बताया कि उनके पोते का जन्म सितंबर 2016 को हुआ था। दिसंबर में उसे टीका लगना था। पास की डिस्पेंसरी में गए थे तो पता चला कि वहां वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। उसके बाद वे सेक्टर-22 अस्पताल में गए, लेकिन वहां भी उन्हें मायूस होना पड़ा। प्राइवेट डाक्टरों के क्लीनिक में भी खाक छानी। बाद में पता चला कि मनीमाजरा के अस्पताल में वैक्सीन आई है। वहां पर सिफारिश करनी पड़ी उसके बाद वैक्सीन लगी। वे इस बात से हैरान थे कि सरकार एक तरफ तो वैक्सीन लगाने के लिए प्रचार-प्रसार कर रही है, तो दूसरी तरफ उसकी सप्लाई बाधित होने पर कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राइवेट डाक्टर ओरल डोज का कर रहे इस्तेमाल

IPV vaccine shortage in the country, chandigarh news
चंडीगढ़ सहित पूरे देश में आईपीवी वैक्सीन की कमी - फोटो : अमर उजाला
प्राइवेट डाक्टर ओरल डोज का कर रहे इस्तेमाल
कुछ प्राइवेट डाक्टरों से संपर्क करने पर पता चला है कि आईपीवी वैक्सीन की सप्लाई ठप होने पर वे बच्चों को ओरल डोज दे रहे हैं। उनका कहना है कि ओरल और वैक्सीन का काम एक जैसा है। इसलिए वे ओरल डोज का इस्तेमाल कर रहे हैं। कुछ दिन पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने भी एक ट्विटर यूजर्स के वैक्सीन की कमी से संबंधित सवाल पूछे जाने के जवाब पर बताया था कि दोनों ही पोलियो संक्रमण रोकने में कारगर हैं।
 
वैक्सीन की सप्लाई धीमी गति से हो रही है, इसलिए थोड़ी परेशानी आ रही है। सिर्फ चंडीगढ़ में नहीं बाकी जगह भी वैक्सीन की शार्टेज है। सप्लाई आते ही सेंटर में भिजवाई जा रही है।
डॉ. अनु दोसांझ, टीकाकरण अधिकारी चंडीगढ़ 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed