फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   IPS officer who is husband of bjp candidate sunita duggal transferred by EC

लोकसभा चुनाव 2019: भाजपा प्रत्याशी सुनीता दुग्गल को बड़ा झटका, आईपीएस पति का होगा तबादला

Tue, 07 May 2019 02:06 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 07 May 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
IPS officer who is husband of bjp candidate sunita duggal transferred by EC
भाजपा प्रत्याशी सुनीता दुग्गल - फोटो : File Photo

हरियाणा के सिरसा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुनीता दुग्गल के आईपीएस पति राजेश दुग्गल हिसार व सिरसा संसदीय क्षेत्र में चुनाव के दौरान सेवाएं नहीं दे पाएंगे। केंद्रीय चुनाव आयोग ने उनका तबादला दोनों संसदीय क्षेत्रों से बाहर तत्काल करने के आदेश जारी किए हैं। सुनीता दुग्गल के लिए इसे बड़ा झटका माना जा रहा है। 

विज्ञापन


राजेश दुग्गल अभी तृतीय एचपीए बटालियन हिसार में कमांडेंट के पद पर तैनात हैं। सिरसा से कांग्रेस प्रत्याशी अशोक तंवर की ओर से कांग्रेस नेता तरुण भंडारी व अन्य ने सबसे पहले राजेश दुग्गल की शिकायत चुनाव आयोग से की थी। उन पर सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया गया था। कांग्रेस ने शिकायत में लिखा था कि राजेश हिसार में तैनात हैं और सिरसा संसदीय क्षेत्र की सीमाएं हिसार जिले से लगती हैं। 
विज्ञापन


इसलिए उनका तबादला दोनों संसदीय क्षेत्रों से बाहर किया जाए। कांग्रेस ने उनका तबादला न होने पर बीते दिनों मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के बाहर धरना भी दिया था। राजेश दुग्गल के तबादले को लेकर इनेलो व जजपा भी चुनाव आयोग पहुंची थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने तीनों दलों की शिकायत की जांच कराने के बाद बीते दिनों सरकार से राजेश दुग्गल के तबादले की सिफारिश कर दी थी। साथ ही केंद्रीय चुनाव आयोग को भी रिपोर्ट भेजी थी। उसका संज्ञान लेते हुए आईपीएस दुग्गल के तबादले के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed