फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   IPS Arun Pal Singh posted as ADGP Jail of Punjab

Punjab: पंजाब के एडीजीपी जेल बने अरून पाल सिंह, लेंगे बी चंद्रशेखर की जगह

Sat, 08 Apr 2023 05:11 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 08 Apr 2023 05:11 PM IST
सार

आईपीएस अरून पाल सिंह को एडीजीपी जेल का जिम्मा सौंपा गया है। फिलहाल अरुण पाल सिंह एडीजीपी मॉडर्नाइजेशन पंजाब का पदभार संभाल रहे थे। 

विज्ञापन
IPS Arun Pal Singh posted as ADGP Jail of Punjab
पंजाब के सीएम भगवंत मान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब सरकार ने शनिवार को एडीजीपी जेल बी चंद्र शेखर का तबादला कर दिया। अब उनकी जगह अरून पाल सिंह को एडीजीपी जेल की जिम्मेदारी संभालेंगे। इससे पहले वह एडीजीपी मॉडर्नाइजेशन के पद थे। दूसरी तरफ बी चंद्र शेखर को अभी तक नियुक्ति नई नियुक्ति नहीं दी गई है।

विज्ञापन


वह डीजीपी गौरव यादव को रिपोर्ट करेंगे। गृह विभाग के अतिरिक्त चीफ सेक्रेटरी अनुराग वर्मा की तरफ से इस बारे में आदेश जारी किए गए हैं। हालांकि यह तबादला उस समय में हुआ है, जब पंजाब में जेलों का मामला गर्माया हुआ है। इतना ही नहीं जेलों से नशीले पदार्थ व फोन मिलने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन


इसके अलावा जेलों में लड़ाई झगड़े में दो गैंगस्टरों तक की जान जा चुकी है। दूसरी तरफ गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई का जेल से हुआ टीवी इंटरव्यू अभी तक पहेली बना हुआ है। इस मामले के लिए राज्य सरकार द्वारा गठित जांच कमेटी में भी बी चंद्रशेखर मेंबर है। यह कमेटी 15 दिन में अपनी रिपोर्ट देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि उससे पहले ही उनका तबादला हुआ है। उनका तबादला किस वजह से हुआ है। इस बारे में अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। वहीं, आदेश में भी ऐसा कुछ नहीं लिखा गया है। गृह विभाग पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के पास है। ऐसे में वह सारे फैसले खुद लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed