फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   IPL match will be held on 21st

Chandigarh News: पंजाब से भिड़ने शहर पहुंची गुजरात की टीम, 21 होगा आईपीएल का मुकाबला

Sat, 20 Apr 2024 06:22 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2024 06:22 AM IST
विज्ञापन
IPL match will be held on 21st
चंडीगढ़। आईपीएल में पंजाब किंग्स से भिड़ने के लिए गुजरात टाइटंस की टीम शुक्रवार को सिटी ब्यूटीफुल पहुंच गई। आईपीएल का मुकाबला 21 अप्रैल को पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादविंदर सिंह स्टेडियम में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा।
विज्ञापन

मुकाबले को लेकर 11:30 बजे के बाद गुजरात टाइटंस की टीम के खिलाड़ी शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम चंडीगढ़ पहुंच गए। एयरपोर्ट पहुंची टीम में मेंथयू वेड, डेविड मिलर, उमरान जई, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, मोहित शर्मा, विजय शंकर, साई किशाेर, उमेश यादव के साथ अन्य खिलाड़ी और स्पोटर्स स्टॉफ शामिल रहा। वहीं, पंजाब किंग्स की टीम पहले से ही शहर में है। किंग्स की टीम मुल्लांपुर स्टेडियम में आईपीएल के इस सीजन का अपना आखिरी मुकाबला गुजरात के साथ खेलने जा रही है। टीम इससे पहले अपने गृह मैदान पर दिल्ली कैपिटलस, राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई इंडियंस की टीमों के साथ मुकाबलों में हिस्सा ले चुकी है।
विज्ञापन

बारिश ने धो डाला अभ्यास सत्र :
शुक्रवार को गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स की टीमों के लिए मुल्लांपुर स्टेडियम में शाम के समय में अभ्यास सत्र को रखा गया था। टीमें अभ्यास सत्र के लिए स्टेडियम पहुंची लेकिन दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और बूंदाबांदी शुरू हो गई। कुछ देर बार बारिश तेज हो गई। इसके बाद स्टेडियम के पिच को कवर कर दिया गया। दोनों टीमें बारिश बंद होने का इंतजार ड्रेसिंग रूम में बैठ कर करती रही। मैदान गिला होने के चलते अभ्यास सत्र को टालना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article