फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Arshdeep Singh change the game in Last over against rajasthan royals

आईपीएल 2021 : खरड़ के अर्शदीप ने आखिरी गेंद में पलटा पासा... पंजाब किंग्स को दिलाई जीत, माता-पिता ने कही ये बात

Tue, 13 Apr 2021 01:47 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Tue, 13 Apr 2021 01:47 PM IST
सार

अर्शदीप ने चार ओवर में 35 रन देकर तीन अहम विकेट चटकाए। मैच के दौरान पंजाब किंग्स का प्रदर्शन देखकर ट्राइसिटी के क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह सातवें आसमान पर था।

विज्ञापन
Arshdeep Singh change the game in Last over against rajasthan royals
अर्शदीप सिंह और उनके माता-पिता।

विस्तार

आईपीएल के चौथे मुकाबले में सोमवार को पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स पर चार रन से रोमांचक जीत दर्ज की। इस जीत के हीरो पंजाब किंग्स के गेंदबाज खरड़ निवासी अर्शदीप सिंह रहे। उन्होंने अंतिम गेंद पर राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन को आउट कर मैच का पासा पलट दिया।

विज्ञापन


अपने बेटे का कमाल देखकर उनके मां-बाप भी झूम उठे और भंगड़ा कर जीत की खुशी मनाई। इस मैच में अर्शदीप ने चार ओवर में 35 रन देकर तीन अहम विकेट चटकाए। मैच के दौरान पंजाब किंग्स का प्रदर्शन देखकर ट्राइसिटी के क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह सातवें आसमान पर था।
विज्ञापन


टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 221 रन बनाए। इसके जवाब में राजस्थान टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 217 रन ही बना सकी। अर्शदीप के माता-पिता अपने बेटे की उपलब्धि से खुश हैं। उन्होंने कहा कि बेटे के प्रदर्शन ने बैसाखी पर्व पर असीम खुशी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्राइसिटी के क्रिकेट प्रेमी बोले- रोमांच से भरपूर था मैच
ट्राइसिटी के क्रिकेट प्रेमी पंजाब किंग्स के आज के प्रदर्शन से काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स के जबड़े से जीत छीनी है, वह काबिलेतारीफ है।


अंतिम ओवर का रोमांच
आखिरी ओवर में राजस्थान को जीत के लिए 13 रन की जरूरत थी। पंजाब की ओर से अर्शदीप सिंह ने 20वें ओवर में गेंदबाजी की। पहले 3 गेंद पर सिर्फ 2 रन आए। इसके बाद चौथी गेंद पर सैमसन ने छक्का जड़ा। पांचवीं गेंद पर कोई रन नहीं बना। अंतिम बॉल पर राजस्थान को जीत के लिए 5 रन चाहिए थे। सैमसन ने शॉट तो लगाया, पर वह बाउंड्री लाइन पर खड़े दीपक हुडा के हाथों अपना कैच थमा बैठे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed