फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Iphone Ipad laptop and other item theft form NRI women house in Chandigarh

चंडीगढ़ में NRI महिला के घर चोरी: आईपैड, आईफोन, लैपटॉप समेत कई कीमती सामान गायब, चोरों तक पहुंची पुलिस

Mon, 07 Oct 2024 08:54 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 07 Oct 2024 08:54 PM IST
सार

चंडीगढ़ से ऑस्ट्रलिया गई एनआरआई महिला की कोठी पर चोरों ने धावा बोल दिया। चोर घर के आईफोन, आईपैड, लैपटॉप समेत कई कीमती सामाने लेकर फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने चोरों को धर दबोचा है। 

विज्ञापन
Iphone Ipad laptop and other item theft form NRI women house in Chandigarh
गिरफ्तार आरोपी व बरामद सामान। - फोटो : संवाद

विस्तार

चंडीगढ़ में एनआरआई महिला के घर पर चोरी की वारदात हुई है। सेक्टर-21सी में रहने वाली महिला इन दिनों ऑस्ट्रेलिया गई हुई है। चोरों ने महिला की कोठी से कई कीमती सामान उड़ा लिया। सेक्टर-19 थाना पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। हालांकि पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक नाबालिग शामिल है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में मोहाली के गांव धर्मगढ़ निवासी संदीप कुमार ने बताया कि वह करीब दो साल से सेक्टर-21सी में नीना चोपड़ा के पास ड्राइवर की नौकरी करता है। कुछ महीने पहले उनकी मालकिन ऑस्ट्रेलिया गई है। उनका बेटा अरुण चोपड़ा मोहाली में रहते हैं। कोठी में पहले फ्लोर पर किराएदार रहता है। किराएदार ने संदीप को फोन कर बताया कि कोठी में बैक साइड खिड़की के शीशे टूटे हुए हैं। जब संदीप मौके पर पहुंचा तो देखा कि घर में सारे कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। उसने मालकिन को वीडियो कॉल कर घर में चोरी की सूचना दी और उन्हें पूरे घर के हालात दिखाए। महिला के बताए अनुसार कमरे में एक एप्पल का आईपैड, एप्पल-7 प्रो मोबाइल फोन, लैपटॉप व बाथरूमों की सारी टूटियां गायब थीं। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी। कोठी में सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन


ऐसे पकड़े गए चोर
वहीं, क्राइम सेल की टीम को सूचना मिली कि एक युवक व नाबालिग चोरी का सामान लेकर घूम रहे हैं और इसे बेचने की फिराक में हैं। जांच टीम ने कार्रवाई करते हुए प्रेम सागर उर्फ बरैती निवासी गांव गढ़ा थाना नसीराबाद जिला बरेली (यूपी) व सेक्टर-25 शूटिंग रेंज के पास से करीब 10 साल के एक किशोर को पकड़ा। जांच के दौरान उनके कब्जे से सोनी का लैपटॉप, एक लैपटॉप आसुस का, एक मिनी एचपी लैपटॉप, एक आईपैड, आईफोन, एक वायरलेस माउस, एक म्यूजिक सिस्टम और बाथरूम के नौ टूटियां और एक गैस सिलेंडर बरामद किया गया। जांच में पता चला कि आरोपी प्रेम सागर के खिलाफ वर्ष 2018 में नाबालिग होने के दौरान सेक्टर-17 थाने में चोरी का एक मामला दर्ज था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed