{"_id":"6570bbdc78f5dec84305e4b8","slug":"iphone-battery-will-be-made-in-haryana-hope-of-employment-to-7-thousand-people-chandigarh-news-c-16-1-pkl1007-300275-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: हरियाणा में बनेगी आईफोन की बैटरी, 7 हजार लोगों को रोजगार की आस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: हरियाणा में बनेगी आईफोन की बैटरी, 7 हजार लोगों को रोजगार की आस
विज्ञापन
जापानी कंपनी टीडीके ने मानेसर में ली 180 एकड़ जमीन
प्लांट शुरू करने के लिए कंपनी ने पर्यावरण विभाग की मंजूरी का इंतजार
चंडीगढ़। एप्पल कंपनी के आईफोन के लिए बैटरी बनाने वाली जापानी कंपनी टीडीके हरियाणा के मानेसर में अपना प्लांट लगाने जा रही है। कंपनी सात हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगी। संभावना है कि प्लांट चालू होने के बाद हरियाणा के सात हजार लोगों को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। कंपनी ने इसके लिए 180 एकड़ जमीन ली है। टीडीके उत्पादन शुरू करने के लिए पर्यावरणीय मंजूरी का इंतजार कर रहा है। जापानी कंपनी चरणबद्ध तरीके से छह से सात हजार करोड़ रुपये के निवेश से यह कारखाना स्थापित करेगी। इसमें लिथियम आयन की बैटरी बनेगी। सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने इसके लिए प्रदेश सरकार को बधाई दी है।
खरखौदा में तैयार हो रहा दुनिया का सबसे बड़ा कार उत्पादन संयंत्र
वहीं, जापानी कंपनी मारुति सुजुकी इससे पहले ही सोनीपत के खरखौदा में अपना तीसरा कार उत्पादन संयंत्र लगा रही है। खरखौदा के इस संयंत्र में 10 लाख कार सालाना बनाने की क्षमता होगी। हरियाणा के खरखौदा में मारुति सुजुकी का 800 एकड़ में यह दुनिया का सबसे बड़ा कार उत्पादन संयंत्र होगा। इससे पहले मारुति सुजुकी ने गुरुग्राम और मानेसर में दो संयंत्र लगाए हुए हैं। यहां पर हजारों लोगों को रोजगार के अवसर मिलने हैं।
पिछले चार साल में हरियाणा में स्थितियां काफी बदली हैं। अब विदेशी कंपनियां हरियाणा में निवेश के लिए तेजी से आगे आ रही हैं। खरखौदा में मारुति का प्लांट पहले ही तैयार किया जा रहा है। विदेशी कंपनियां आने से न केवल हरियाणा में विदेशी निवेश आएगा, बल्कि हरियाणा के युवाओं के लिए तरक्की के रास्ते खुल रहे हैं। हजारों युवाओं को इन प्लाटों में रोजगार मिलेगा। विदेशी कंपनियों को उद्योग स्थापित करने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
- दुष्यंत चौटाला, डिप्टी सीएम, हरियाणा