फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Investigation of two contracts and warehouse, 71 boxes and 209 bottles of illegal liquor seized.

Chandigarh News: दो ठेकों और वेयरहाउस की जांच, 71 पेटी व 209 बोतल अवैध शराब जब्त

Mon, 25 Dec 2023 01:32 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
Investigation of two contracts and warehouse, 71 boxes and 209 bottles of illegal liquor seized.
चंडीगढ़। आबकारी व कराधान विभाग ने शराब के दो ठेकों व एक वेयरहाउस की जांच कर बिना परमिट व पास के रखी इंडिया मेड फॉरेन लिकर, इंडिया मेड लिकर और इंपोर्टेड वाइन की 209 बोतलें और 71 पेटियां बरामद कीं। सभी शराब की बोतलों व पेटियों को जब्त कर लिया गया है।आबकारी व कराधान विभाग की टीम की तरफ से रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। मामले में अब आगे आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। विभाग के अनुसार, आबकारी व कराधान अधिकारी निरपजीत कौर और रणधीर सिंह ने दोनों जगहों पर शुक्रवार और शनिवार को जांच की थी। जांच के दौरान यहां पर शराब की बोतलों को वेरिफाई किया गया, जिसमें ये खुलासा हुआ। विभाग के अनुसार, वह शराब की तस्करी को रोकने के लिए भी प्रयास कर रहे हैं और चंडीगढ़ पुलिस के साथ ऐसे मामलों की सूचनाएं साझा कर रहे हैं। अगर कोई भी व्यक्ति शराब की तस्करी करते पाया गया तो विभाग की तरफ से सख्त कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने लोगों से भी अपील की है कि शराब की बिक्री को लेकर अगर ऐसा किसी भी तरह का मामला उनके संज्ञान में आता है तो तुरंत कार्रवाई के लिए विभाग को इस संबंध में सूचना दें।
विज्ञापन


11 नवंबर को भी जब्त की गई थी अवैध शराब
विभाग ने बीते 11 नवंबर को सेक्टर-7, 17, 33 और औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 के ठेकों पर जांच कर बिना परमिट व पास के इंपोर्टेड फॉरेन लिकर, इंडिया मेड फॉरेन लिकर और कंट्री लिकर की 757 बोतलें जब्त की थीं। टीम की तरफ से इसकी रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को सौंप दी गई थी। अब कलेक्टर एक्साइज की तरफ से इन सभी मामलों में हियरिंग की जाएगी और कार्रवाई के आदेश जारी किए जाएंगे, जिसमें जुर्माना लगाने का प्रावधान भी है।
विज्ञापन


तैयार हो रही है अगले साल की आबकारी नीति
विभाग वर्ष 2024-25 के लिए आबकारी नीति फाइनल करने का पर भी काम कर रहा है, जिसके लिए हितधारकों के सुझाव लिए जा रहे हैं। इस बार विभाग सभी ठेकों की नीलामी नहीं कर पाया था, जिसके चलते उसे 350 करोड़ के करीब राजस्व से हाथ धोना पड़ा। इस बार पॉलिसी के तहत विभाग कुल 95 ठेकों में से 77 ठेकों की नीलामी कर पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed