फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Interview process for PEC Director completed, three names in the final stage

पेक निदेशक के लिए साक्षात्कार प्रक्रिया पूरी, अंतिम चरण में तीन नाम

Fri, 06 Aug 2021 01:54 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Interview process for PEC Director completed, three names in the final stage
चंडीगढ़। पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) के नए निदेशक को लेकर वीरवार को प्रशासन ने यूटी गेस्ट हाउस में साक्षात्कार प्रक्रिया की। इसमें पहले चुने गए 36 उम्मीदवार प्रोफेसरों ने हिस्सा लिया। साक्षात्कार में तीन उम्मीदवारों का नाम अंतिम चरण के लिए चुना गया है। ये नाम अब यूटी प्रशासक वीपी सिंह बदनौर के पास भेजे जाएंगे। वह ही इस पर अंतिम निर्णय लेंगे। यूटी प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल साक्षात्कार कमेटी के चेयरमैन रहे। वह भी पेक के पूर्व छात्र रह चुके हैं।
विज्ञापन

पेक को चार महीने बाद अब जल्द ही नया निदेशक मिलने वाला है। कोरोना महामारी की दूसरी लहर के कारण पेक निदेशक के लिए साक्षात्कार की प्रक्रिया में देरी हो गई थी। हालांकि कमेटी ने निदेशक के पद के लिए आए 60 के करीब आवेदनों में से 36 उम्मीदवारों को पहले ही चुन लिया था। इस महत्वपूर्ण पद के लिए साक्षात्कार प्रक्रिया कमेटी ऑनलाइन आयोजित करवाने के पक्ष में नहीं थी, इसलिए इस पूरी प्रक्रिया में देरी लगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पेक निदेशक के लिए पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज के साथ देश-भर के नामी कॉलेजों से उम्मीदवार आए थे। साक्षात्कार प्रक्रिया यूटी गेस्ट हाउस में सुबह दस बजे शुरू हुई और शाम को खत्म हुई। साक्षात्कार में उम्मीदवारों को लगभग पांच मिनट के समय में पेक को लेकर उनके उद्देश्य के बारे में बताना था। उम्मीद जताई जा रही है कि शुक्रवार तक पेक निदेशक के नाम की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियुक्ति की प्रक्रिया अभी चालू
पेक निदेशक के लिए वीरवार को साक्षात्कार लिए गए हैं। अभी नियुक्ति की प्रक्रिया चालू है। निदेशक का नाम अभी तय नहीं किया गया है, जल्द ही इस पर फैसला होगा। - सरप्रीत सिंह गिल, शिक्षा सचिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed