फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Internet Shutdown Due To Fear Of Hackers For All The Day

हैकरों के खौफ से मचा हड़कंप, सचिवालय में बंद रही इंटरनेट सेवाएं

Tue, 16 May 2017 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 16 May 2017 09:20 AM IST
विज्ञापन
 Internet Shutdown Due To Fear Of Hackers For All The Day
सरकारी ऑफर - फोटो : file photo
सौ से ज्यादा देशों में साइबर हमले के बाद हरियाणा में भी इंटरनेट का इस्‍तेमाल करने वालों में डर है। इंटरनेट यूजर्स परेशान हैं। हरियाणा सरकार भी सोमवार को साइबर हमले की आशंका से सहमी रही। एहतियात के तौर पर सुबह से शाम तक सिविल सचिवालय में इंटरनेट सेवाओं को बंद रखा गया। इससे कामकाज ठप रहा। सभी शाखाओं के कंप्यूटर वायरस के अंदेशे के कारण बंद रखे गए। सुबह कर्मचारियों की उपस्थिति भी बायोमीट्रिक मशीनों पर दर्ज नहीं हो पाईं। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर सुबह ही सबसे बड़े साइबर हमले की खबर फैलते ही सचिवालय अधिकारियों ने मशीनों को बंद कर दिया था, इससे कर्मचारियों में अफरातफरी रही। बाहर से आने वाले लोगों को इसकी जानकारी न होने के कारण उन्हें परेशानियों से जूझना पड़ा। सुबह जब कर्मचारी अपनी-अपनी सीटों पर पहुंचे तो उनके कंप्यूटर नहीं चले। इस पर उन्होंने एक-दूसरे से संपर्क साधा। 
विज्ञापन


कोई उचित जानकारी न मिलने पर सभी कर्मचारी बाहर आ गए। उन्होंने अपने उच्च अधिकारियों से संपर्क साधा तो उन्हें आईटी विभाग ने साइबर हमले की आशंका के कारण इंटरनेट सेवाएं और कंप्यूटर बंद करने की सूचना दी। अन्य सरकारी विभागों के कंप्यूटरों को भी स्कैन कर वायरस की संभावनाओं को खत्म किया गया। अधिकारियों ने इंटरनेट के जरिए भेजे जाने वाले आदेश मौखिक ही दिए। इसके साथ ही अधिसूचनाएं और निर्देश जारी करने का काम नहीं हो पाया। शाम पांच बजे के बाद ही जरूरी इंटरनेट सेवाएं शुरू की गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed