{"_id":"5919e5174f1c1bef7c8b4575","slug":"internet-shutdown-due-to-fear-of-hackers-for-all-the-day","type":"story","status":"publish","title_hn":" हैकरों के खौफ से मचा हड़कंप, सचिवालय में बंद रही इंटरनेट सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैकरों के खौफ से मचा हड़कंप, सचिवालय में बंद रही इंटरनेट सेवाएं
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 16 May 2017 09:20 AM IST
विज्ञापन
सरकारी ऑफर
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौ से ज्यादा देशों में साइबर हमले के बाद हरियाणा में भी इंटरनेट का इस्तेमाल करने वालों में डर है। इंटरनेट यूजर्स परेशान हैं। हरियाणा सरकार भी सोमवार को साइबर हमले की आशंका से सहमी रही। एहतियात के तौर पर सुबह से शाम तक सिविल सचिवालय में इंटरनेट सेवाओं को बंद रखा गया। इससे कामकाज ठप रहा। सभी शाखाओं के कंप्यूटर वायरस के अंदेशे के कारण बंद रखे गए। सुबह कर्मचारियों की उपस्थिति भी बायोमीट्रिक मशीनों पर दर्ज नहीं हो पाईं।
सोशल मीडिया पर सुबह ही सबसे बड़े साइबर हमले की खबर फैलते ही सचिवालय अधिकारियों ने मशीनों को बंद कर दिया था, इससे कर्मचारियों में अफरातफरी रही। बाहर से आने वाले लोगों को इसकी जानकारी न होने के कारण उन्हें परेशानियों से जूझना पड़ा। सुबह जब कर्मचारी अपनी-अपनी सीटों पर पहुंचे तो उनके कंप्यूटर नहीं चले। इस पर उन्होंने एक-दूसरे से संपर्क साधा।
कोई उचित जानकारी न मिलने पर सभी कर्मचारी बाहर आ गए। उन्होंने अपने उच्च अधिकारियों से संपर्क साधा तो उन्हें आईटी विभाग ने साइबर हमले की आशंका के कारण इंटरनेट सेवाएं और कंप्यूटर बंद करने की सूचना दी। अन्य सरकारी विभागों के कंप्यूटरों को भी स्कैन कर वायरस की संभावनाओं को खत्म किया गया। अधिकारियों ने इंटरनेट के जरिए भेजे जाने वाले आदेश मौखिक ही दिए। इसके साथ ही अधिसूचनाएं और निर्देश जारी करने का काम नहीं हो पाया। शाम पांच बजे के बाद ही जरूरी इंटरनेट सेवाएं शुरू की गईं।