फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   International Youth Day: Success Story of CSIR Scientist Dr. Manoj Patel

International Youth Day: 100% दिव्यांग...पर हिम्मत नहीं हारी, देश के लिए किए छह आविष्कार

Wed, 12 Aug 2020 10:34 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 12 Aug 2020 10:34 AM IST
सार

  • सीएसआईआर चंडीगढ़ के वरिष्ठ वैज्ञानिक हैं डॉ. मनोज पटेल
  • सीमित संसाधनों में भी बुलंदी तक पहुंचे, बने युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत
  • चुनौतियों में भी हार नहीं मानी, आविष्कारों के लिए मिले सात अवार्ड

विज्ञापन
International Youth Day: Success Story of CSIR Scientist Dr. Manoj Patel
वैज्ञानिक मनोज पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सौ फीसदी दिव्यांग हैं, लेकिन हिम्मत नहीं हारी। वैज्ञानिक बनकर नाम रोशन किया और छह आविष्कार करके देश को नई तकनीकें दीं। कहते हैं कोई भी सफलता आसानी से नहीं मिलती। उसके लिए कड़ी मेहनत, लगन व धैर्य के साथ आगे बढ़ना होता है। सीएसआईआर-केंद्रीय वैज्ञानिक उपकरण संगठन के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. मनोज पटेल को भी कई चुनौतियों से जूझना पड़ा, लेकिन वह कभी घबराए नहीं। अपने लक्ष्य से विचलित नहीं हुए और सफलता उनके कदम चूमती गई।
विज्ञापन


मात्र 33 साल की उम्र में उन्होंने न सिर्फ समाज बल्कि देश को कई ऐसी तकनीक दी हैं, जिसका फायदा आम आदमी और किसानों को मिल रहा है। डॉ. पटेल मूलरूप से यूपी के बांदा जिले के मियांबरौली गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता किसान हैं। गांव के सरकारी स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा हासिल करने के बाद उन्होंने जमशेदपुर में एनआईटी से बीटेक की डिग्री हासिल की। उसके बाद सीएसआईआर के चंडीगढ़ सेंटर में उन्हें रिसर्च फेलोशिप करने का मौका मिला।
विज्ञापन


यहां पर भी उन्होंने बहुत ही बेहतरीन कार्य किए और साल 2012 में वैज्ञानिक के पद पर उनकी नियुक्ति हो गई। तीन साल बाद वह सीनियर वैज्ञानिक के पद पर प्रमोट हो गए। हालांकि इतने कम समय में किसी की उन्नति संभव नहीं होती, लेकिन डॉ. पटेल को यह सौभाग्य सिर्फ मेहनत के बल पर मिला है। वह सौ फीसदी दिव्यांग हैं, लेकिन कभी भी वह इससे मायूस नहीं होते और न ही कभी इसे अपनी ढाल बनाया। साढ़े सात साल के सफर में वह अब तक देश को छह नई टेक्नोलॉजी दे चुके हैं। इसकी बदौलत कुछ स्टार्टअप खुले और रोजगार भी सृजित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन तकनीक को दिया जन्म

  • इलेक्ट्रोस्टेटिक कीटनाशक स्प्रेयर
  • इलेक्ट्रोस्टेटिक स्मॉग कंट्रोल डिवाइस
  • इलेक्ट्रोस्टेटिक कीटाणुनाशक व सैनिटाइजेशन मशीन

डॉ. मनोज पटेल को मिल चुके हैं यह अवार्ड
  • साल 2020: सीएसआईआर यंग साइंटिस्ट अवार्ड
  • साल 2020:  सुशीला शर्मा न्यू आइडिया अवार्ड
  • साल 2019: आईईआई यंग इंजीनियर्स अवार्ड
  • साल 2018: एनआरडीसी नेशनल सोसाइटिल इनोवेशन अवार्ड
  • साल 2017:  सोशल इनोवेशन अवार्ड
  • साल 2016: गांधियन यंग टेक्नोलाजिकल इनोवेशन अवार्ड
  • साल 2015: स्कॉच स्मार्ट टेक्नोलाजी अवार्ड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed