फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   international yoga day preparing: administration Special Plan for rain

योगा डे: बरसात से निपटने को प्रशासन ने तैयार किया प्लान बी

Sat, 18 Jun 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 18 Jun 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
international yoga day preparing: administration Special Plan for rain
कैपिटल कांप्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी शुरू - फोटो : amar ujala

मौसम के मिजाज को देखते हुए प्रशासन ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए के लिए हर तरह की तैयारी कर रखी है। तेज बारिश से निपटने के लिए प्रशासन ने खास प्लान बी तैयार किया है। 19 जून को होने वाली फुल ड्रेस रिहर्सल के बाद ही सभी कारपेट समेट दिए जाएंगे। इसके बाद 20 जून की रात को ही पूरे कैपिटल कॉम्प्लेक्स में कारपेट बिछाया जाएगा।

विज्ञापन


करीब 500 लोगों की विशेष टीम तैयार की गई है जो तुरंत कारपेट बिछा और समेट सके। हालांकि ओपन हैंड मॉन्यूमेंट के पास के पार्क में पहले ही कारपेट बिछा दिए गए हैं। कारपेट और मैट से पानी सोखने वाले हाइटेक उपकरणों का इंतजाम भी किया गया है। कच्ची मिट्टी के ऊपर पानी जमा होने से कीचड़ न हो इसलिए इस पर कई जगह कोरसेंट डाली गई है। खासकर जहां पानी जमा हो रखा है वहां पर कोरसेंट डाला गया है।
विज्ञापन


ज्यादा गारा होने वाले स्थानों पर पानी जमा न हो इसलिए उसे तिरपाल से कवर कर रखा है। कैपिटल कांप्लेक्स के कुछ ही हिस्से में कंक्रीट है बड़े हिस्से में मिट्टी है। अधिकारियों का दावा है कि रात को होने वाली बरसात से इवेंट पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। इससे निपटने के सभी इंतजाम कर रखा है। हां अगर घमासान बारिश अलसुबह 3 या 4 बजे होती है तो थोड़ी परेशानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed