{"_id":"6320baac8116716a0a3b4e36","slug":"international-gita-mahotsav-to-be-held-in-canada-from-september-16-to-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana News: कनाडा में 16 से 19 सितंबर तक होगा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव, 104 संस्थाएं लेंगी हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana News: कनाडा में 16 से 19 सितंबर तक होगा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव, 104 संस्थाएं लेंगी हिस्सा
Tue, 13 Sep 2022 10:47 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 13 Sep 2022 10:47 PM IST
सार
कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा के अनुसार इस महोत्सव में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद के मार्गदर्शन में तमाम कार्यक्रमों का आयोजन होगा और 19 सितंबर को ब्रैंपटन सिटी ओंटोरियो में गीता पार्क भूमि पूजन का भी आयोजन किया जाएगा और इस जगह पर करीब 3.75 एकड़ में गीता पार्क बनाया जाएगा।
विज्ञापन
कनाडा में होगा गीता महोत्सव।
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में मनाए जाने वाले गीता जयंती समारोह को पिछले छह वर्षों से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में इस वर्ष कनाडा के लिविंग आर्ट सेंटर मिसीसागा में 16 से 19 सितंबर तक गीता महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देश-विदेश की 104 धार्मिक और सामाजिक संस्थाएं पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों पर मंथन करेंगी।
विज्ञापन
इस महोत्सव के आयोजन के लिए विदेशी धरती पर पहली बार इतनी संस्थाओं को एक मंच पर देखा जाएगा। इन संस्थाओं के प्रतिनिधि पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेशों पर मंथन और चर्चा करेंगे। हरियाणा सरकार की ओर से शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल कनाडा जा रहा है। मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. अमित अग्रवाल को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विशेष रूप से प्रतिनिधिमंडल के साथ कनाडा भेजा है।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा के अनुसार इस महोत्सव में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद के मार्गदर्शन में तमाम कार्यक्रमों का आयोजन होगा और 19 सितंबर को ब्रैंपटन सिटी ओंटोरियो में गीता पार्क भूमि पूजन का भी आयोजन किया जाएगा और इस जगह पर करीब 3.75 एकड़ में गीता पार्क बनाया जाएगा।
विज्ञापन