फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   International Gita Festival will start today in Kurukshetra

गीता महोत्सव के ऐतिहासिक क्षणों के लिए तैयार गीतास्थली, आज सीएम करेंगे शुभारंभ

Tue, 03 Dec 2019 12:26 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 03 Dec 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
International Gita Festival will start today in Kurukshetra
गीता महोत्सव - फोटो : अमर उजाला

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के ऐतिहासिक क्षणों के लिए गीतास्थली कुरुक्षेत्र को पूरी तरह से तैयार कर लिया गया है। इन यादगारी क्षणों को जहन में रखते हुए ब्रह्मसरोवर और आसपास के क्षेत्र की साज-सज्जा करने में प्रशासन की तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ी गई है। इस महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री मनोहर लाल तीन दिसंबर को पुरुषोत्तमपुरा बाग में पवित्र ग्रंथ गीता के पूजन और गीता यज्ञ में आहुति डालकर करेंगे।

विज्ञापन


विधायक सुभाष सुधा, उपायुक्त डॉ. एसएस फुलिया, पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी, केडीबी मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा, सीईओ केडीबी एवं सूचना, जन संपर्क एवं भाषा विभाग के संयुक्त निदेशक गगनदीप सिंह ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए पुरुषोतमपुरा बाग, द्रोपदी कूप, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, हेलीपैड स्थल, श्रीमद्भगवद्गीता स्थल, अंतरराष्ट्रीय गेस्ट हाउस का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, शिक्षामंत्री हरियाणा कवंरपाल गुर्जर, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद, हिमाचल प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष राजीव बिंदल, जिंबाब्वे के हाई कमीश्नर, नेपाल के डिप्टी हाई कमिश्नर सबसे पहले सुबह करीब 10 बजकर 40 मिनट पर पुरुषोतमपुरा बाग ब्रह्मसरोवर पर संपूर्ण गीता पाठ में भाग लेंगे व गीता यज्ञ में पूर्ण आहुति डालकर चौथे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का शुभारंभ करेंगे, इसके पश्चात केडीबी के सदस्यों के साथ समूह फोटो, 10 बजकर 45 मिनट पर इसरो की प्रदर्शनी, 10 बजकर 50 मिनट पर हरियाणा पैवेलियन, 11 बजे सरस्वती और विभिन्न विभागों की राज्यस्तरीय प्रदर्शनी, 11 बजकर 10 मिनट पर उतराखंड पैवेलियन, 11 बजकर 15 मिनट पर प्रथम गुरु श्री नानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव की प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे और करीब 11 बजकर 30 मिनट पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सभागार में अंतरराष्ट्रीय गीता सेमिनार का शुभारंभ होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पश्चात करीब 2 बजे मल्टी आर्ट कल्चरल सेंटर में मुख्यमंत्री मनोहर लाल विश्व प्रसिद्ध जादूगर शंकर सम्राट के शो में शिरकत करेंगे। सायं 5 बजे मेला क्षेत्र मुख्य पांडाल में भागीदारी राज्य उत्तराखंड के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति व प्रसिद्ध पंजाबी गायक गुरदास मान की प्रस्तुती होगी। इसके साथ ही सायं 6 बजे पुरुषोतमपुरा बाग में महा आरती व भजन संध्या, सायं साढे़ छह बजे वाटर लेजर शो का उद्घाटन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed