फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   International drug syndicate: 350 crore drugs money sent abroad through hawala

अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट: 350 करोड़ की ड्रग मनी UAE भेजी, लुधियाना से हवाला ऑपरेटर काबू

Sun, 20 Aug 2023 11:13 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 20 Aug 2023 11:13 AM IST
सार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी हवाला के जरिए करोड़ों की ड्रग्स मनी यूएई के रास्ते इंटरनेशनल ड्रग्स सिंडिकेट तक पहुंचाते थे। आशंका है कि करोड़ों की ड्रग मनी का इस्तेमाल टेरर फंडिंग में भी किया गया होगा।

विज्ञापन
International drug syndicate: 350 crore drugs money sent abroad through hawala
आरोपी को पेश करने ले जाती क्राइम ब्रांच की टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का पर्दाफाश कर हवाला के जरिए 300 से 350 करोड़ विदेश भेजने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान लुधियाना के रहने वाले मनी कालरा (31) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ड्रग्स बेचकर करोड़ों रुपये अलग-अलग फर्जी कंपनियों के माध्यम से भारत से यूएई भेजता था। एएनटीएफ आरोपी मनी और उसके पिता के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करवा रखा है।

विज्ञापन


एसपी सिटी मृदुल ने शनिवार को प्रेसवार्ता में बताया कि पिछले दिनों 78 लाख रुपये, 200 ग्राम हेरोइन और एक पिस्तौल के साथ छह ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया गया था। इनमें से एक आरोपी चंदन ने पूछताछ में खुलासा किया कि ड्रग मनी को ऑस्ट्रेलिया में बैठे ड्रग्स तस्कर सिमरन के कहने पर पंजाब के लुधियाना के हवाला ऑपरेटर मनी कालरा को देता था।
विज्ञापन


78 लाख रुपये की ड्रग मनी भी मनी कालरा को पहुंचाई जानी थी। उसने हाल ही में 6.50 लाख रुपये मनी कालरा को दिए थे। सख्ती से पूछताछ में खुलासा किया कि ड्रग्स मनी पहले कालरा को दी जाती है, जो मुख्य सप्लायरों को भेजता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता और भाई भी अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट में शामिल

मनी कालरा ने पूछताछ में बताया कि उसके पिता सुरेंद्र कालरा और भाई सनी कालरा भी अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के लिए कम कर रहे थे। बॉर्डर पार से आने वाली ड्रग्स के बेचे जाने के बाद उससे मिलने वाली रकम को वह हवाला के जरिए भारत से यूएई भेजता था। पुलिस अधिकारी के मुताबिक मनी कालरा ने इंपैक्स समेत कई अन्य नामों से फर्जी कंपनियां बना रखी थीं।

इसी तरह विदेश में बैठे उसके भाई सनी कालरा ने वहां जाली कंपनियां बना रखी हैं। इन जाली कंपनियों के जरिए समान का आर्डर कर पैसे ट्रांसफर किए जाते थे जबकि हकीकत में कंपनी में न तो कुछ बनता था और न ही कुछ सप्लाई होता था। इस तरह से आरोपी मनी कालरा ने 300 से 350 करोड़ की ड्रग मनी भारत से यूएई इन्हीं जाली कंपनियों के माध्यम से हवाला के जरिए भेज चुका है।

पंजाब से सटे सीमांत इलाकों में ड्रोन से मंगाते थे ड्रग्स

पुलिस के मुताबिक पंजाब के साथ ट्राइसिटी में सप्लाई की जा रही हेरोइन पाकिस्तान से भारत में अटारी और अन्य सीमांत इलाकों के जरिए लाई जाती थी। यह गिरोह पाकिस्तान से ड्रोन और नदियों के जरिए प्लास्टिक बोतलों में ड्रग्स मंगवाता था। गिरोह आपस में बातचीत के लिए व्हाट्सएप और वर्चुअल नंबर का इस्तेमाल करता था। पुलिस के मुताबिक हवाला के माध्यम से यूएई और वहां से पाकिस्तानी तस्करों तक ड्रग मनी पहुंचाई जाती है।

रकम का टेरर फंडिंग में इस्तेमाल होने का भी संदेह

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी हवाला के जरिए करोड़ों की ड्रग्स मनी यूएई के रास्ते इंटरनेशनल ड्रग्स सिंडिकेट तक पहुंचाते थे। आशंका है कि करोड़ों की ड्रग मनी का इस्तेमाल टेरर फंडिंग में भी किया गया होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed