{"_id":"673d325667b0f7641601e343","slug":"international-cyber-thug-gang-busted-in-palwal-11-arrested-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gang Busted : पलवल में अंतरराष्ट्रीय साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़... 11 गिरफ्तार, करीब 70 करोड़ की ठगी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gang Busted : पलवल में अंतरराष्ट्रीय साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़... 11 गिरफ्तार, करीब 70 करोड़ की ठगी की
Wed, 20 Nov 2024 06:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, पलवल
अमर उजाला नेटवर्क, पलवल
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 20 Nov 2024 06:20 AM IST
सार
इनमें आगरा के चार, गोरखपुर के दो और महाराजगंज और जौनपुर जिले का एक-एक ठग शामिल है। इस गिरोह को चीन की एक कंपनी चला रही थी।
विज्ञापन
रोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के पलवल में अंतरराष्ट्रीय साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 11 ठगों को गिरफ्तार किया है। इनमें आगरा के चार, गोरखपुर के दो और महाराजगंज और जौनपुर जिले का एक-एक ठग शामिल है। इस गिरोह को चीन की एक कंपनी चला रही थी।
विज्ञापन
आरोपियों के खिलाफ एनसीआरपी पोर्टल पर करीब 70 करोड़ रुपये की ठगी की 107 शिकायतें दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक, सभी आरोपियों ने कंबोडिया, वियतनाम और सऊदी अरब जाकर साइबर ठगी के तौर तरीके सीखे थे। आरोपी रकम बैंक खातों में ट्रांसफर करते थे। फिर निकालकर क्रिप्टोकरेंसी में बदलकर चीन भेज देते थे। पुलिस का मानना है कि ठगी की रकम 100 करोड़ से भी ज्यादा हो सकती है।
विज्ञापन
आरोपियों ने पलवल के व्यापारी को डिजिटल अरेस्ट कर 88 लाख रुपये की ठगी की थी, जिसकी शिकायत पर जांच शुरू हुई। पुलिस ने बताया, गिरोह के ठग फर्जी सिम खरीदते हैं। फिर लोगों को लालच देकर बैंक खाते खुलवाते हैं। फिर इन्हीं खातों के जरिये ठगी की जाती है। गिरोह ने देशभर के कई युवाओं को अपने चंगुल में फंसाया हुआ है।
विज्ञापन
35 मोबाइल फोन, 9 लाख नकद बरामद
गिरफ्तार ठगों से 35 मोबाइल फोन, कई लग्जरी कार और 9 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। गिरोह के बदमाश देशभर में करोड़ों की ठगी कर रहे थे। वह युवाओं को कंपनी का एजेंट बनाकर कमीशन देने के नाम पर फंसाते थे। उन्हें ट्रेनिंग के नाम पर विदेश भेजकर जालसाजी करने के तरीके बताए जाते थे।