फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   internationa museum day, clay modaling workshop, chandigarh art gallery, chandigarh

क्ले मॉडलिंग वर्कशॉप का समापन, देखने को मिला बच्चों का हुनर

Fri, 20 May 2016 08:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 20 May 2016 08:05 PM IST
विज्ञापन
internationa museum day, clay modaling workshop, chandigarh art gallery, chandigarh
चंडीगढ़ में क्ले मॉडलिंग वर्कशॉप के अंतिम दिन स्कूली बच्चे - फोटो : अमर उजाला
गवर्नमेंट म्यूजियम आर्ट गैलरी में चल रहे इंटरनेशनल म्यूजियम डे में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन हुआ। तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत बच्चों केलिए कई तरह की वर्कशाप का आयोजन किया गया। आंतिम दिन  क्ले मॉडलिंग पर वर्कशॉप कार्यशाला हुई। इसका संचालन विशाल भटनागर ने किया।
विज्ञापन


क्ले मॉडलिंग में विशेष प्रकार की क्ले का इस्तेमाल किया गया। इस बारे में विशाल ने बताया कि  क्ले बनाने के लिए आम मिट्टी का प्रयोग नहीं किया जाता है। इसमें दो तरह की मिट्टी का प्रयोग किया जाता है। पहले में मिट्टी को जमीन से 15 से 20 फीट की गहराई से ली जाती है।
विज्ञापन


वहीं दूसरे प्रकार की मिट्टी को तालाब से लिया जाता है। इसके बाद कई दिनों तक मिट्टी को पानी में रखा जाता है और तब जाकर यह बेहतरीन क्ले बनती हैं। इस दौरान बच्चों काफी उत्साह  के साथ क्ले से विभिन्न चीजें बनाते हुए नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बच्चों को मिला पुरस्कार
म्यूजियम की हाल ही में 48वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में पेंटिग कंपीटीशन का आयोजन करवाया गया। जिसमें शहर के 88 बच्चों ने हिस्सा लिया था। जिनमें से 13 बच्चों को उनकी प्रतिभा केकारण सम्मानित किया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed