यह कवायद बदल देगी पंजाब पुलिस का चेहरा!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब पुलिस का चेहरा-मोहरा बदलने की प्रक्रिया के तहत प्रदेश सरकार ने इंटरनल विजिलेंस सेल (आईवीसी) का गठन कर दिया है। यह सेल पुलिस कर्मियों के व्यवहार पर पैनी नजर रखेगा।
पुलिस दुर्व्यवहार व उत्पीड़न से संबंधित शिकायतों को यह सीधे डील करेगा। पुलिस के खिलाफ दुर्व्यवहार या उत्पीड़न संबंधी शिकायतें सीधे इस सेल में की जा सकेंगी। उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल का दावा है कि यह सेल जहां पुलिस के व्यवहार में अहम बदलाव लाने में कारगर सिद्ध होगा, वहीं ज्यादतियों पर भी नकेल कसेगा।
पुलिस महकमे में बदलाव की प्रक्रिया तेज
गृह विभाग के सूत्रों के अनुसार आईवीसी का गठन भी स्टेट नारकॉटिक्स ब्यूरो की तरह ही लोकसभा चुनाव में अकाली-भाजपा गठबंधन की हुई किरकिरी और प्रचार के दौरान व बाद में आम जनता से मिले फीडबैक के आधार पर ही किया गया है।
सुखबीर बादल के साथ बैठकों के दौरान पार्टी नेताओं ने स्पष्ट कहा था कि अन्य विभागों सहित फील्ड में तैनात अधिकतर पुलिस वालों के व्यवहार के प्रति भी लोगों में जबरदस्त गुस्सा था। इसी का खामियाजा गठबंधन को लोकसभा चुनाव में भुगतना पड़ा। इसके बाद ही पुलिस महकमे में बदलाव से संबंधित प्रक्रिया तेज हुई।
पुलिस दुर्व्यवहार के मामले आम
आम लोगों के साथ पुलिस दुर्व्यवहार की बातें व शिकायतें आम हैं। आतंकवाद के काले दौर में तो पुलिस को अथाह शक्तियां मिली होने की वजह से ऐसी घटनाएं अक्सर सामने आती थीं।
पिछले समय में तरनतारन में महिला से कथित पुलिस दुर्व्यवहार के अलावा पिछले समय में हिरासत में मौतों आदि से संबंधित मामलों के विधानसभा में गूंजे या अखबारों की सुर्खियां बने। इसके बाद ऐसी घटनाओं पर सरकार का ध्यान गया, लेकिन बहुत से ऐसे मामले हैं जो थाना लेवल पर ही दब कर रह जाते हैं।