फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Inter-national Trade Fair

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में पंजाब दिवस 21 को

Mon, 18 Nov 2013 08:07 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 18 Nov 2013 08:07 PM IST
विज्ञापन
Inter-national Trade Fair
पंजाब के समूचे विकास और प्रगति को नई दिल्ली के प्रगति मैदान चल रहे अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में प्रदर्शित किया गया है।
विज्ञापन


इस दौरान पंजाब दिवस 21 नवंबर को मनाया जाएगा, जिसमें प्रसिद्ध पंजाबी गायक गुरदास मान दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।

पंजाब सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले की इस वर्ष की थीम ‘समूचा विकास’ है। इसके तहत पंजाब के प्रत्येक क्षेत्र के विकास को दिखाया गया है।

जिसमें राज्य का विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचा, बढ़िया शिक्षा एवं सूचना सेवाएं, पावर प्लांट, फूड प्रोसेसिंग और विभिन्न औद्योगिक हिस्सों के विकास को मॉडलों और चल चित्रों से उभारा गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पंजाब पवेलियन के भीतरी हिस्से में पंजाब में हाईवे के निर्माण से यातायात में आई क्रांति को चित्रण किया गया है।

प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध खाद्य पदार्थों, ढाबों, फसलों और सिंचाई के साधनों को भी दर्शाया गया है। इसके साथ ही प्रदेश की हस्तशिल्प संबंधी शिल्पकारों द्वारा लाईव डेमो दिए जा रहे हैं। जो विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed