फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Intensive cordon and search operation against drugs in Amritsar, search operations conducted in 11 areas.

Chandigarh News: अमृतसर में नशे के खिलाफ सघन कासो अभियान, 11 इलाकों में तलाशी अभियान

Sat, 17 Jan 2026 08:32 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 08:32 PM IST
विज्ञापन
Intensive cordon and search operation against drugs in Amritsar, search operations conducted in 11 areas.
अमृतसर। नशे के खिलाफ राज्यव्यापी अभियान के तहत अमृतसर शहर में 11 संवेदनशील इलाकों में व्यापक कासो (कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन) चलाया गया। यह कार्रवाई डीजीपी गौरव यादव के निर्देशों पर पूरे पंजाब में एकसाथ आयोजित की गई, जिसमें शहर की पुलिस की कई टीमें सक्रिय रहीं। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि अभियान में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई और नशा तस्करी के नेटवर्क को तोड़ने पर विशेष ध्यान दिया गया। बीते एक वर्ष में भारी मात्रा में हेरोइन, अफीम, मेथामफेटामाइन, गांजा, चरस और सिंथेटिक ड्रग्स बरामद किए गए, जबकि कई नशा तस्कर और सप्लायर गिरफ्तार हुए। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ कार्रवाई केवल कानूनी तक सीमित नहीं, बल्कि नशे में फंसे लोगों को मुख्यधारा में जोड़ने पर भी जोर दिया जा रहा है। हजारों लोगों को डी-एडिक्शन और ओटी सेंटरों में उपचार के लिए भेजा गया है। पुलिस कमिश्नर ने जनता से सहयोग की अपील की और कहा कि नशे के खिलाफ अभियान सख्ती से जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed