{"_id":"58b8483e4f1c1b214e830746","slug":"intelligent-traffic-management-system-chandigarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी बड़े राउंड एबाउट और मुख्य चौक पर लगेगा ITMS, ये होगा फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी बड़े राउंड एबाउट और मुख्य चौक पर लगेगा ITMS, ये होगा फायदा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 03 Mar 2017 09:29 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh areial view
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ के सभी बड़े राउंड अबाउट और मुख्य चौक पर इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) लगाया जाएगा। इस तरह के करीब 80 जंक्शन पर आईटीएमएस लगाने पर 48 करोड़ रुपये खर्चे जाएंगे। आईटीएमएस लगाने के लिए इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट को टेंडर जारी करने के आदेश भी दे दिए गए हैं। यह फैसला वीरवार को एडवाइजर परिमल राय की चेयरमैनशिप में आयोजित स्टेट लेवल रोड सेफ्टी काउंसिल की मीटिंग में लिया गया।
आईटीएमएस के तहत ट्रैफिक लाइट प्वाइंट पर हाई पिक्सल कैमरे भी लगाए जाएंगे जो अपराध नियंत्रण में सहायक होंगे। इसकेलिए एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया जाएगा। एडवाइजर ने तुरंत आईटीएमएस को ट्रैफिक पुलिस के हवाले करने के आदेश दे दिए हैं।
रात को ट्रैफिक सिग्नल बंद होंगे
इसके अलावा छोटे ट्रैफिक लाइट प्वाइंट पर रात को ट्रैफिक कम होने के बाद ट्रैफिक सिग्नल को बंद कर दिया जाएगा। केवल ब्लिंकर ही देखकर ट्रैफिक मूव करेगी। अभी कई ऐसे ट्रैफिक सिग्नल हैं जहां दूसरी साइड कोई वाहन नहीं होने पर बेवजह ग्रीन सिग्नल होने का इंतजार करना होता है। सड़कों पर सुरक्षा के लिए सभी मुख्य मार्गों का सर्वे भी करवाया जाएगा। इसके अलावा मीटिंग रेजिडेंशियल एरिया में पार्किंग पॉलिसी बनाने पर भी चर्चा हुई। वहीं बाहरी वाहनों पर पॉल्यूशन टैक्स लगाने के मामले में एडवाइजर ने एनजीटी का आदेश स्टडी कर रिपोर्ट तैयार करने के आदेश दिए हैं। इस मीटिंग में होम सेक्रेटरी अनुराग अग्रवाल सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी और काउंसिल के सदस्य शामिल रहे। अधिकारियों ने अपने विभागों द्वारा किए गए कार्यों पर प्रजेंटेशन भी दी।