फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   intelligence bureau secret report on voilence in haryana jat protest

जाट आंदोलन को लेकर खूफिया एजेंसियों का बड़ा खुलासा, सरकार पुलिस अलर्ट

Mon, 30 Jan 2017 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 30 Jan 2017 09:41 AM IST
विज्ञापन
intelligence bureau secret report on voilence in haryana jat protest
jat andolan - फोटो : अमर उजाला
19 जिलों में रविवार से शुरू हुए जाट आंदोलन को लेकर खूफिया एजेंसियों ने बड़ा खुलासा किया है, जिसके चलते सरकार और पुलिस दोनों अलर्ट हो गई है। खट्टर सरकार को खुफिया एजेंसियों ने यह गोपनीय रिपोर्ट सौंपी है। इसके बाद सरकार और सतर्क हो गई है।
विज्ञापन


गृह सचिव रामनिवास एजेंसियों से रिपोर्ट मिलने के बाद पल-पल की जानकारी जिलों से लेकर सरकार को इससे अवगत करा रहे हैं। साथ ही आंदोलन की आड़ में कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के साथ सख्ती से निपटने के निर्देश दिए गए हैं। भाजपा हाईकमान भी जाट आंदोलन की स्थिति पर नजर बनाए हुए है। सीएम पार्टी हाईकमान को सारी रिपोर्ट मुहैया करा रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं सरकार केंद्रीय गृह मंत्रालय से हर जानकारी साझा कर रही है। गृह सचिव रामनिवास ने बताया कि आंदोलन के दौरान गड़बड़ी की सूचना मिली है। सरकार उपद्रवियों से सख्ती से निपटेगी। शांति भंग करने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी। हर घटनाक्रम पर निगाह रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद सैनी की टिप्पणी से सरकार नाराज
हरियाणा सरकार भाजपा सांसद राजकुमार सैनी से नाराज है। सैनी ने सरकार के जाट आंदोलन में मारे गए युवकों के आश्रितों को पंद्रह दिन में नौकरी देने के निर्णय पर सवाल उठाए थे, जिस पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कड़ा संज्ञान लिया है। सैनी को पूरे मसले पर तलब किए जाने की भी सूचना है, हालांकि सांसद इससे इंकार कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार सीएम मनोहर लाल ने फोन पर सैनी को संयम बरतने की सलाह दी है।

एकजुट होकर लड़ाई लड़ें जाट : बीरेंद्र सिंह

intelligence bureau secret report on voilence in haryana jat protest
बीरेंद्र स‌िंह - फोटो : file photo
केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने जाटों से अपनी लड़ाई एकजुट होकर शांतिपूर्ण तरीकेसे लड़ने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यादव, गुर्जर, सैनी व जाट एक ही पृष्ठभूमि के हैं। अगर बाकी जातियों को आरक्षण मिल सकता है तो जाटों को भी मिलना चाहिए।

बातचीत के दरवाजे खुले : मनोहर
सीएम मनोहर लाल ने कहा है कि आंदोलनकारियों से बातचीत के दरवाजे खुले हैं। लोकतंत्र में अपनी बात हर तरीके से रखने का अधिकार है। जाट शांतिपूर्ण आंदोलन कर सरकार के साथ बातचीत केजरिए मसलों को सुलझाएं।

सूरजकुंड आएं जाट : शर्मा
शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने जाटों को अनिश्चितकालीन धरने देने के बजाए फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में शामिल होने के लिए कहा है। शर्मा के अनुसार शांति भंग करने की किसी को इजाजत नहीं दी जाएगी।

मांगें पूरी करे सरकार : मलिक
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष यशपाल मलिक का कहना है कि सरकार बीते वर्ष के समझौते में शामिल जाटों की मांगों पर अमल करे। अभी दिन के साथ रात के 15 धरने ही शुरू किए गए हैं। जल्द 19 जिलों में सभी धरनों को दिन-रात का कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed