फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Intelligence agencies have so far recovered eight tiffin bombs in Punjab

बड़ी साजिश: पंजाब में मिले आठ टिफिन बम, 11 की तलाश, पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव बन सकते हैं निशाना

Wed, 08 Sep 2021 12:38 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 08 Sep 2021 12:38 AM IST
सार

सीमा पार से पाकिस्तान बड़ी साजिश रच रहा है। इसकी बानगी पंजाब में मिले आठ टिफिन बम हैं। सुरक्षा एजेंसियों को अभी 11 बमों की और तलाश है। पाकिस्तान से पंजाब पहुंचे टिफिन बमों ने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है। बता दें कि इससे पहले पाकिस्तान ड्रोन से पंजाब में हथियारों की खेप भेज रहा था लेकिन अब वह टिफिन बम भेजने लगा है। 

विज्ञापन
Intelligence agencies have so far recovered eight tiffin bombs in Punjab
भारत-पाकिस्तान बॉर्डर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब में लगातार हो रही टिफिन बमों की बरामदगी ने राज्य सरकार की नींद उड़ा दी है। खुफिया एजेंसियों की जांच में अब तक आठ टिफिन बमों का पता चल चुका है और पकड़े गए लोगों से हुई पूछताछ के आधार पर 11 और टिफिन बमों की तलाश है। खुफिया एजेंसियां यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि सीमा पार से टिफिन बमों की आमद कब से शुरू हुई है और अब तक कितने टिफिन बम पंजाब और भारत के अन्य भागों में पहुंच चुके हैं। 

विज्ञापन


माना जा रहा है कि इन बमों का इस्तेमाल पंजाब और उत्तर प्रदेश समेत अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान गड़बड़ी फैलाने में किया जा सकता है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जांच का पूरा काम एनआईए और आईबी ने संभाल लिया है लेकिन पंजाब पुलिस भी खुफिया विभाग की खोजबीन में पूरी मदद कर रहा है। 
विज्ञापन


पंजाब पुलिस ने केंद्रीय जांच एजेंसियों को उन लोगों की सूची सौंपी है, जो आतंकवाद के दौर में आतंकियों के करीबी और समर्थक रह चुके हैं। इसके साथ ही ऐसे लोगों की सूची भी तैयार की जा रही है, जिनके विदेश में छिपे आतंकियों से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष संबंध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

खुफिया विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अमृतसर जिले के गांव से बरामद पहले टिफिन बम के बाद यह माना गया था कि अन्य हथियारों के साथ पाकिस्तान से पहली बार टिफिन बम गिराया गया है और संभवत: त्योहारों के मद्देनजर आतंकी वारदात की साजिश रची जा रही है लेकिन पूर्व जत्थेदार के बेटे की गिरफ्तारी के बाद यह साफ हो गया है कि पाकिस्तान बड़े पैमाने पर बम धमाके की साजिश रच रहा है।

जत्थेदार के बेटे ने पूछताछ में चार टिफिन बमों की डिलीवरी का खुलासा किया तो यह स्पष्ट हो गया कि पंजाब में टिफिन बमों की आमद पहले से हो रही है, क्योंकि पकड़े गए व्यक्ति ने माना था कि उसने टिफिन बम की पहली डिलीवरी जुलाई में की थी। उधर, बीते सप्ताह ड्रोन के जरिए ही पंजाब सीमा के भीतर दो और टिफिन बम गिराए जाने का मामला सामने आया है।

एसएफजे और आईएसआई की साठगांठ पर नजर
पंजाब पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, टिफिन बम प्रकरण को केंद्रीय एजेंसियां पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान ही प्रतिबंधित आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस (एसजेएफ) की ओर से खालिस्तान रेफरेंडम के लिए राज्य में पोलिंग कराने के एलान से जोड़कर देख रही हैं। पंजाब पुलिस की एसएफजे और आईएसआई की साठगांठ पर नजर है। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई द्वारा अन्य हथियारों के साथ टिफिन बमों को पंजाब भेजने से यह आशंका बढ़ी है कि विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में सार्वजनिक और भीड़भाड़ वाले इलाकों में धमाके कर गड़बड़ी पैदा की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed