पवित्र ग्रंथ की बेअदबी करने वाले का नाम बताओ, इनाम पाओ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पवित्र श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के स्वरूप की बेअदबी करने वाले का नाम बताने वाले को इनाम देने की घोषणा की गई है, जो एक करोड़ का होगा। डिप्टी सीएम सुखबीर बादल ने यह ऐलान किया है।
एक बयान में सुखबीर ने आरोपियों के बारे में कोई भी जानकारी होने पर बठिंडा रेंज डीआईजी रणबीर सिंह खटड़ा के मोबाइल फोन नंबर 94172-13380 पर संपर्क करने के लिए कहा है।साथ ही आश्वासन दिया कि सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने दिए न्यायिक जांच के आदेश
दूसरी ओर, पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी संबंधी घटना की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने इस घटना और इसके बाद पैदा हुई स्थिति की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं।
इसके अलावा उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि ऐसा कृत्य करने वालों को सजा दिलाई जाएगी। मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री बादल ने बेअदबी की घटना को सूबे में सांप्रदायिक तनाव पैदा करने के लिए गहरी साजिश करार दिया है। उन्होंने लोगों से ऐसे तत्वों से सतर्क रहने की अपील की है।
इस मामले में एडीजीपी अपराध आईजी एस सहोता, डीआईजी बठिंडा रेंज आरएस खटड़ा और डीआईजी फिरोजपुर रेंज अमर सिंह चाहल की विशेष जांच टीम गठित करने के आदेश दिए हैं।