फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   insult of Heritage Furniture in chandigarh and france delegates

कार्बूजिए के हेरिटेज फर्नीचर पर चाय पी डाली फ्रांसीसी गेस्ट ने

Thu, 07 Jan 2016 10:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 07 Jan 2016 10:21 AM IST
विज्ञापन
insult of Heritage Furniture in chandigarh and france delegates

हेरिटेज फर्नीचर को संरक्षित करने केलिए जिस आर्ट एंड म्यूजियम गैलरी को बनाया गया है। वहीं पर उसका अपमान किया जा रहा है। बुधवार को फ्रांस के प्रतिनिधिमंडल को हेरिटेज फर्नीचर पर बैठाकर चाय पिलाई गई।

विज्ञापन


इतना ही नहीं, हेरिटेज टेबल पर लगी विवरण बताने वाली पर्ची को भी नीचे दबा दिया गया। विभिन्न संस्थानों में तो कई जगह हेरिटेज फर्नीचर का अपमान हो ही रहा है अब म्यूजियम में भी सुरक्षित नहीं रहा।
विज्ञापन


यूटी गेस्ट हाउस में अधिकारियों के साथ फ्रांस के राष्ट्रपति दौरे केलिए आयोजित अधिकारियों की मीटिंग के बाद पर्यटन निदेशक जितेंद्र यादव प्रतिनिधिमंडल को शहर के प्रमुख स्थान दिखाने ले गए। कैपिटल कांप्लेक्स देखने केबाद प्रतिनिधिमंडल सेक्टर-10 स्थित आर्ट एंड म्यूजियम गैलरी पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्ट एंड म्यूजियम गैलरी देखने के दौरान ही प्रतिनिधिमंडल को म्यूजियम के स्टाफ ने चाय सर्व कर दी। इधर-उधर बैठने की उपयुक्त जगह नहीं दिखी तो हेरिटेज फर्नीचर पर ही मेहमानों को बैठा दिया गया।

फर्नीचर को खासतौर पर पर्यटकों के लिए संरक्षित किया गया है

insult of Heritage Furniture in chandigarh and france delegates

इस फर्नीचर को खासतौर पर पर्यटकों केलिए संरक्षित किया गया है। जिसे ली कार्बूजिए के कजिन पियरे जेनरे ने डिजाइन किया था। इससे पहले ली कार्बूजिए सेंटर से भी हेरिटेज फर्नीचर चोरी हो चुका है। कई महीने बीतने केबाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। इस पर गठित एसआईटी भी किसी नतीजे तक नहीं पहुंच पाई है। पिछले तीन महीने में तीन बार बेशकीमती फर्नीचर विदेशों में नीलाम हो चुका है।

जितेंद्र यादव, निदेशक, पर्यटन, चंडीगढ़ ने बताया कि म्यूजियम में रखी चीजों पर बैठकर खाने-पीने की अनुमति नहीं है। ऐसा जानबूझकर नहीं किया गया है न ही इस तरह की किसी की मंशा थी।

प्रतिनिधिमंडल को जल्दी-जल्दी सभी मुख्य स्थल देखने थे। उसकेबाद उन्हें वापस लौटना था। जिस कारण वहीं बैठना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed