फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Instructions to find 500 acres of land in every district for planting trees.

Chandigarh News: पौधे लगाने के लिए हर जिले में 500 एकड़ भूमि तलाशने के निर्देश

Fri, 22 Dec 2023 07:43 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 07:43 PM IST
विज्ञापन
Instructions to find 500 acres of land in every district for planting trees.
सड़क चौड़ीकरण व नई सड़क बनाने के लिए काटे जाने वाले पेड़ों के एवज में नए पौधे लगाने में आती थी परेशानी
विज्ञापन

चंडीगढ़। प्रदेश के सभी जिलों में वन लगाने के लिए 500-500 एकड़ भूमि तलाशी जाएगी। इसके लिए हरियाणा सरकार ने लोक निर्माण विभाग को निर्देश जारी किए हैं। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने बताया कि सड़क के चौड़ीकरण और नई सड़क बनाने के दौरान पेड़ काटने पड़ते हैं। इसके एवज में नए पौधे लगाने के लिए भूमि नहीं मिलती। ऐसे मामलों की जब तक औपचारिकताएं पूरी नहीं होती, तब तक के लिए प्रोजेक्ट्स लटक जाते हैं। इन प्रोजेक्ट्स को समय पर पूरा करने के लिए यदि हमारे पास पहले से ही भूमि होगी तो उसमें पौधे लगाए जा सकेंगे और प्रोजेक्ट भी जल्द शुरू हो जाएंगे। प्रोजेक्ट्स में देरी होने के मामले विधानसभा के शीतकालीन सत्र में भी उठे थे।

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में उन्होंने ई-भूमि पर लोगों की ओर से स्वेच्छा से ऑफर की जा रही जमीन का जल्द भुगतान करने के भी निर्देश दिए ताकि विभाग इस जमीन का कब्ज़ा लेकर प्रोजेक्ट को समय पर चालू कर सके। उन्होंने प्रदेश के विभिन्न जिलों में नई अधिसूचित की गई तहसील, उपमंडल आदि के मिनी सचिवालयों के भवनों के नवनिर्माण की भी समीक्षा की। उन्होंने नक्शा पास करवाने, प्रशासनिक स्वीकृति, जमीन के परिवर्तन आदि से संबंधित अड़चनों को जल्द से जल्द दूर करके भवन निर्माण की प्रक्रिया आरम्भ करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर वित्तायुक्त एवं लोक निर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, भूमि जोत एवं भूमि अभिलेखों का समेकन विभाग की निदेशक आमना तसनीम, उपमुख्यमंत्री के ओएसडी कमलेश भादू, लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर-इन-चीफ महेश कुमार व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed